पिपरौली(ज्वाला निगम): पौधरोपण हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, इसलिए हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके। उक्त बातें ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव ने कही। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली में पौधरोपण कर रहे थे। पिपरौली खण्ड विकास अधिकारी अभिषांक निगम ने कहा कि पर्यवरण बचाने में मनुष्य को आगे आना होगा।सीएचसी प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कुल 123 पौधे लगाये गये हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामबुझारत पासी भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत नन्दापार के कम्पोजिट स्कूल ककना के परिसर मे बच्चो के साथ बीडीओ अभिषांक निगम ने पौधारोपण किया। उक्त कार्यक्रम मे सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुनील शुक्ला, प्रधानाचार्य विवेक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....
New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....