न्यूज़ डेस्क: भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स में धमाकेदार शुरुआत होती हुई दिख रही है। दरअसल, भारत के संकेत सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में देश व अपने लिए पहला सिलवर मेडल जीत लिया है। ऐसा करना संकेत के लिए आसान नहीं था क्योंकि वो मैच से पहले चोटिल भी हो गए थे। फिलहाल अब संकेत ने महादेव ने भारत की झोली में सिलवर मेडल डाल दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि संकेत महादेव महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं और उनकी वर्तमान में 21 साल की उम्र है। फिलहाल संकेत ने इतिहास रच दिया है। जब उन्हें मुकाबला करते हुए देखा गया तो वह पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए थे।
ये मेडल स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित- संकेत महादेव
रजत पदक जीतने वाले संकेत ने बाद में कहा कि वो अपना पदक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करना चाहते हैं। वेटलिंफ्टिंग के दौरान उन्होंने अपनी हाथों को खोलकर व मैच में पूरी जान लगाकर पुरुषों की 55 किलोग्राम वर्ग में सिलवर मेडल जीतने के लिए ये वजन उठाया। 21 साल के खिलाड़ी ने अपनी इस मेहनत से भारत की सीना चौड़ा कर दिया है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में संकेत सरगर ने एनआईएस पटियाला में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में स्वर्ण पदक जीता था। संकेत की पढ़ाई कोल्हापुर के शिवाजी विश्विद्दालय से हुई और वह इतिहास के छात्र रहे हैं।