31.4 C
Noida
Wednesday, July 8, 2026

Download App

भाजपा ने उदयपुर की हत्या को बताया आतंकी हमला, राजस्थान सरकार को ठहराया जिम्मेदार

न्यूज़ डेस्क: उदयपुर में हुई हत्या को आतंकी हमला बताते हुए भाजपा ने इसके लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने उदयपुर की घटना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की राज्य सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में तुष्टिकरण की नीति पर काम किया है, समुदायों के बीच भेदभाव किया है और इसी वजह से जिहादियों का मनोबल बढ़ा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान की पुलिस का राजनीतिक मामलों में इस्तेमाल किया जा रहा है और सिर्फ मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा पर ही ध्यान दिया जा रहा है और इसी वजह से राजस्थान के लोगों में असुरक्षा की भावना है.

भाजपा प्रवक्ता ने राजस्थान सरकार के रवैये की वजह से जिहादियों का मनोबल बढ़ने की बात कहते हुए कहा कि ये अपने आप में एक अलग घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं बार-बार राजस्थान में हो रही हैं, ऐसे आतंकी संगठन राजस्थान में पनप रहे हैं. यह हत्या नहीं आतंकी हमला है और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है. पिछले 6 महीने के अंदर एक भी सप्ताह ऐसा नहीं गया जब राजस्थान के अंदर आतंकी, जिहादी घटनाएं नहीं हुई हों.

उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री इस घटना को हत्याकांड और सामान्य विवाद कहते हैं. जबकि ये हत्याकांड नहीं, ये सरेआम आतंकी हमला है. पूरे समाज को आतंकित करने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है. राठौर ने तनाव के इस माहौल में लोगों से संवैधानिक तरीके से ही विरोध करने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में राजस्थान में लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना है. लेकिन कानून के तहत शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण बनाए रखना बहुत जरूरी है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win