39.9 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

येचुरी ने सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों से BJP के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया

न्यूज़ डेस्क: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की 23वीं कांग्रेस की बुधवार को शुरुआत हुई जिसमें पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों को भाजपा के खिलाफ लडऩे के लिए एक साथ आने का आह्वान किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, येचुरी ने मजदूर वर्ग के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों का सामना करने के लिए वाम दलों के साथ मिलकर काम करने के महत्व पर भी जोर दिया।

येचुरी ने कहा, ‘‘मौजूदा संदर्भ में, वामपंथी एकता को मजबूत करने के लिए वाम दलों के साथ मिलकर काम करना मेहनतकश लोगों, भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य और इसकी संवैधानिक व्यवस्था के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘माकपा सभी वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अलग-थलग करने और हराने के लिए एक साथ आने की अपील करती है।’’ उन्होंने कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों से अपनी स्थिति को ठीक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व सांप्रदायिकता का मुकाबला केवल असंबद्ध धर्मनिरपेक्षता का समर्थन करके ही किया जा सकता है।

प्रतिनिधियों और पार्टी के अन्य नेताओं का स्वागत करते हुए, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनावों में वाम सरकार के लोकप्रिय समर्थन से हतप्रभ संघ परिवार सहित तमाम विरोधी ‘विचारहीन हिंसा’ का सहारा ले रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने अपने संबोधन में वामपंथ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एकमात्र व्यवहार्य विकल्प के रूप में पेश किया। पार्टी कांग्रेस का समापन 10 अप्रैल को होगा।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win