33.1 C
Noida
Saturday, August 22, 2026

Download App

कोयले की कमी से हो सकती है बत्ती गुल, सरकार ने जारी की चेतावनी

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली समेत पूरे भारत में गर्मी का सितम जारी है। गर्मी की वजह से बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इसी बीच दिल्ली समेत कई राज्यों में कोयला संकट की समस्या सामने आ रही है। कोयले की कमी की वजह से दिल्ली समेत 12 राज्यों में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली सरकार की ओर से चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो और अस्पतालों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के संबंध में बाधा उत्पन्न होने को लेकर चेतावनी दी है।

Advt.

सत्येंद्र जैन ने बुलाई आपातकालीन बैठक
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को आपातकालीन बैठक कि और केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखते हुए अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की आपूर्ति करने के लिए बिजली संयंत्रों की पर्याप्त कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

केंद्र को लिखी चिट्ठी

दिल्ली सरकार की ओर से केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी में कहा गया है कि 2 पावर स्टेशन में 1 से 2 दिन का ही कोयला बचा है। एनटीपीसी दरिया 2 और ऊंचाहार पावर स्टेशन में 1 से 2 दिन के इस्तेमाल के लिए ही कोयला बचा है। गुरुवार को दिल्ली में पहली बार पीक पर पावर डिमांड अप्रैल महीने में 6000 एमडब्ल्यू पहुंच गई।

Advt.

वहीं दूसरी सरकारी बयान के मुताबिक एनटीपीसी दरिया 2 और ऊंचाहार पावर स्टेशन में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से दिल्ली मेट्रो और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों सहित कई आवश्यक संस्थानों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

पावर स्टेशनों पर कोयले की कमी
सत्येंद्र जैन ने कहा कि मौजूदा वक्त में दिल्ली में बिजली की 25 से 30 से 3 मांगों को इन स्टेशनों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है और इन पावर स्टेशन में कोयले की कमी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने आगे कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं जिससे राष्ट्र राजधानी दिल्ली में लोगों को बिजली संकट की समस्या का सामना ना करना पड़े।

दिल्ली समेत इन राज्यों में है कोयले की कमी
भीषण गर्मी के बीच कोयले की कमी की वजह से देश के 13 राज्यों में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से लगातार बिजली संकट की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक भारत में पिछले हफ्ते 623 मिलियन यूनिट बिजली की शॉर्टेज हुई है जो पूरे मार्च महीने से भी अधिक है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win