34.3 C
Noida
Tuesday, July 7, 2026

Download App

युद्ध प्रभावित यूक्रेन में माइकोलाइव बंदरगाह पर 21 भारतीय नाविक फंसे

न्यूज़ डेस्क: युद्ध प्रभावित यूक्रेन में माइकोलाइव बंदरगाह पर एक व्यापारिक जहाज पर कम से कम 21 भारतीय नाविक कुछ समय से फंसे हुए हैं, लेकिन वे सभी सुरक्षित हैं और अपने परिवारों एवं जहाज प्रबंधन एजेंसी के साथ नियमित संपर्क में हैं। यह जानकारी एजेंसी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय पराशर ने दी। पराशर ने कहा कि 24 अन्य जहाज भी बंदरगाह पर हैं और उन पर भी भारतीय नाविक हैं। उन्होंने कहा कि वीआर मैरीटाइम (जहाज प्रबंधन एजेंसी) स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास तथा क्षेत्र नियामक जहाजरानी महानिदेशक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा रहा है।

जहाजरानी महानिदेशक अमिताभ कुमार से टिप्पणी के लिए सम्पर्क नहीं हो सका। पराशर ने कहा कि पिछले महीने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिडऩे के बाद से चालक दल जहाज से बाहर नहीं आया है और जहाज पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पराशर ने कहा, ‘‘वर्तमान में जहाज पोर्ट माइकोलाइव पर ही खड़ा है। हमारे जहाज सहित कुल 25 जहाज वहां हैं। अन्य जहाज पर भी भारतीय नाविक हैं। जहां तक हमारे जहाज का संबंध है, चालक दल और जहाज दोनों वर्तमान में सुरक्षित हैं।’’ पराशर ने कहा, ‘‘जहाज पर इंटरनेट और उपग्रह संचार काम कर रहा है। हम फिलहाल चालक दल के सभी सदस्यों और उनके परिवारों के संपर्क में हैं। साथ ही चालक दल खुद भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क में है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रूसी सेना शायद काला सागर तट पर बंदरगाह के बहुत करीब है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि रूसी सेना बंदरगाह पर आती है और वह कुछ जहाजों को जाने की अनुमति देती है तो ठीक है। अन्यथा, हमें बंदरगाह प्राधिकरण से कुछ सहायता की आवश्यकता होगी, जिसमें कुछ टग बोट और अन्य प्रकार की सेवाएं शामिल हैं ताकि जहाज सुरक्षित रूप से प्रस्थान कर सकें।’’ पराशर ने कहा कि आपात स्थिति में, अगर कंपनी को अपने चालक दल को निकालना पड़ा, तो निकटतम पोलैंड सीमा 900 किलोमीटर दूर है और कीव में किसी सुरक्षित स्थान पर जाने का मतलब बंदरगाह शहर से 500 किमी की यात्रा करना होगा, ‘‘इसलिए उनके लिए पहुंचने के लिए अभी इन दोनों जगहों में से कोई भी संभव नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत सतर्क हैं। इसलिए, बंकर में या यूक्रेन के अंदर कहीं और रहने के बजाय, जहाज पर रहना ही बेहतर है।’’ उन्होंने कहा कि फिर भी, कंपनी हर दिन भारतीय दूतावास को स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य एजेंसियां, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय जल परिवहन महासंघ (आईडब्ल्यूटीएफ) और नेशनल यूनियन ऑफ सीफार्स ऑफ इंडिया (एनयूएसआई) भी इस मुद्दे में शामिल हैं। आईडब्ल्यूटीएफ के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और एनयूएसआई के महासचिव अब्दुलगनी सेरांग के अनुसार, उनका संघ इस मुद्दे पर अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ लगातार संपर्क में है।

 

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win