30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

यूपी चुनाव के आखिरी चरण का रण कल, मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

न्यूज़ डेस्क: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होना है. पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीट पर चुनाव के अंतिम चरण के तहत सोमवार को मतदान होगा. मतदान से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियां अलग-अलग 9 जिले के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं. कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी.

54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

सातवें और अंतिम चरण के लिए आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और भदोही जिले में मतदान होना है. 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनकी राजनीतिक किस्मत का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल के मुताबिक, 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

2017 के चुनाव में क्या रही स्थिति

2017 के विधानसभा चुनाव में सातवें चरण की इन 54 सीट में बीजेपी और उसके सहयोगियों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को कुल 36 सीट मिली थीं. इनमें भाजपा को 29, अपना दल (एस) को चार और सुभासपा को तीन सीट प्राप्त हुई थीं. वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) को 11, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छह और निषाद पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी. इस बार दो बदलाव हुए हैं निषाद पार्टी जहां बीजेपी के साथ चुनाव लड़ रही है तो वहीं सुभासपा सपा से गठबंधन के चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

योगी सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर

अंतिम चरण के चुनाव में योगी सरकार के कई मंत्रियों के राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है, जिनमें पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिण), अनिल राजभर (शिवपुर-वाराणसी), रविंद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तर), गिरीश यादव (जौनपुर) और रमाशंकर पटेल (मड़िहान-मिर्जापुर) शामिल हैं.

सातवें चरण में इन दिग्गजों की अग्नि परीक्षा

इसके अलावा बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान (घोसी-मऊ) और भाजपा का साथ छोड़कर सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (जहूराबाद-गाजीपुर), इसके अलावा मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (मऊ सदर) और बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह (मल्हनी-जौनपुर) की उम्मीदवारी वाली सीट पर भी सातवें चरण में ही वोट डाले जाएंगे.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win