26.2 C
Noida
Saturday, May 30, 2026

Download App

UP में सरकार बनाने की सुगबुगाहट तेज, योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते ये बड़े चहरे

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने नया इतिहास रचा है। पिछले 34 सालों में पहली दफा ऐसा हो रहा है कि जब उत्तर प्रदेश में कोई सरकार वापस लौट रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। चुनावी जीत के साथ ही सरकार बनने की भी सुगबुगाहट उत्तर प्रदेश में तेज हो गई है। भाजपा ने इसको लेकर अलग-अलग बैठक भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कई बड़े नेता आने वाले दिनों में दिल्ली पहुंच सकते हैं और मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पूर्ण बहुमत के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक में मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों पर बड़ी बैठक होगी।

भाजपा और आरएसएस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी इसमें सहमति ली जाएगी। हालांकि सवाल यह है कि योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में इस पर कौन-कौन से लोग शामिल हो सकते हैं? बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा कन्नौज से विधायक और पूर्व एडीजी असीम अरुण को भी योगी कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। असीम अरुण योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं। सरोजिनी नगर से चुनाव जीतने वाले प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पूर्व ब्यूरोक्रेट और एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा का भी नाम मंत्रिमंडल की सूची में चल रहा है।

खबर तो यह भी है कि बेबी रानी मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। निषाद पार्टी और अपना दल से एक या दो विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने खुद अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है। 403 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 255 सीट है। निषाद पार्टी के पास 6 सीटें हैं जबकि अपना दल को 12 सीटें हासिल हुई हैं। समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि राष्ट्रीय लोकदल को 8 सीटें मिली हैं और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटों पर जीत मिली है।

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win