रितेश पांडे लन्दन से वापस आते ही इंडिया में एक के बाद एक धमाल
मुंबई : भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे लन्दन से वापस आते ही इंडिया में एक के बाद एक धमाल मचाना शुरू कर दिये हैं। उन्होंने होली के पहले ही कई हिट गानों से होली का हुड़दंग मचा दिया। वहीं फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इसी क्रम में इन दिनों रितेश पांडे फिल्म निर्देशक सोनू खत्री से निर्देशन में नेपाल में भोजपुरी फिल्म “जान काहे बन गईलू” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी नायिका नेपाली स्टार शिल्पा पोखरेल हैं। यानि कह सकते हैं कि नेपाल की हरी-भरी वादियों में रोमांटिक मिजाज के साथ रितेश पांडे शिल्पा पोखरेल के साथ ऑन स्क्रीन इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे।
फिल्म निर्माता रंजीत सिंह द्वारा भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही फिल्म “जान काहे बन गईलू” में केंद्रीय भूमिका में रितेश पांडे हैं। उनका किरदार दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड होगा। फिल्म के निर्देशन की बागडोर डायरेक्टर सोनू खत्री संभाल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में जोर शोर से की जा रही है।
इस फिल्म को लेकर रितेश पांडे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि यह बड़ी ही कमाल की फिल्म बन रही है। मेरा रोल काफी चैलेंजिंग और पावरफुल है, जोकि मेरे फैंस को खूब पसंद आने वाला है। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माता तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म के निर्माता रंजीत सिंह काफी सुलझे हुए हैं, वे बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे फिल्म निर्माता की भोजपुरी में बहुत ही आवश्यकता है। वहीं निर्देशक सोनू खत्री की तारीफ करते हुए रितेश पांडे कहते हैं कि फिल्म डायरेक्टर सोनू खत्री बहुत ही टैलेंटेड हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम होगी। अच्छी फिल्म बनाने के लिए वे अपना जी जान लगा दे रहे हैं। वहीं फिल्म की हीरोइन शिल्पा पोखरेल के बारे में रितेश पांडे कहते हैं कि शिल्पा पोखरेल बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। उनका परफारमेंस लाजवाब है। पर्दे पर हमारी कमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आएगी।








