26.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

धामी को फिर मिली देवभूमि उत्तराखण्ड की कमान, मणिपुर में बीरेन ने ली CM पद की शपथ

न्यूज़ डेस्क: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में जीत हासिल की और एक में आम आदमी पार्टी ने। पंजाब में सरकार का गठन हो चुका है और अब अन्य राज्यों में भी सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी है। मणिपुर में एन. बीरेन सिंह ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उत्तराखण्ड और गोवा में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल का जवाब भाजपा ने दे दिया।

उत्तराखण्ड की बात करें तो आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। उत्तराखण्ड भाजपा विधायक दल की सोमवार शाम हुई बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया। धामी के नाम का ऐलान केंद्रीय पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर सह पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित थीं। हालिया विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सत्ता में लौटी भाजपा में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर तमाम अटकलें चल रही थीं। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। भाजपा विधानसभा चुनावों में 70 में से 47 सीटें जीतकर इतिहास रचते हुए राज्य में पहली ऐसी पार्टी बन गयी जो लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी हो लेकिन उसे झटका तब लगा जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अपना विधानसभा चुनाव खटीमा क्षेत्र से हार गये।

रह गये बड़े-बड़े दावेदार

उत्तराखंड में नवनिर्वाचित विधायक दल की सोमवार शाम देहरादून में बलबीर रोड स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई इसमें नेता का चयन किया गया। इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में धामी शुरू से ही आगे चल रहे थे। उनके अलावा चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज, श्रीनगर के विधायक धन सिंह रावत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे।

गोवा में प्रमोद सावंत रिटर्न्स

वहीं गोवा में भी अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना कौतुहल सोमवार को समाप्त हो गया। भाजपा विधायक दल की बैठक में निर्वतमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को विधायक दल का नेता चुना गया। गोवा में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में 40 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 20 सीटें जीती और अब महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों तथा तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी उसे हासिल है। विधायक दल की बैठक के बाद तुरंत बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। हम आपको बता दें कि भाजपा लगातार तीसरी बार गोवा में सरकार बनाने जा रही है। गोवा में मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदारों में भाजपा विधायक एवं राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और गोवा के रहने वाले तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर भी शामिल थे। माना जा रहा है कि गोवा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आज विधायक दल की बैठक में भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन पणजी स्थित पार्टी मुख्यालय में पहुँचे थे। तोमर और मुरुगन के अलावा गोवा चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, डेस्क प्रभारी सीटी रवि भी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।

मणिपुर में शपथ ग्रहण संपन्न

दूसरी ओर मणिपुर में आज एन. बीरेन सिंह ने एक बार फिर राज्य की कमान संभाल ली। मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने भाजपा विधायक दल के नेता एन. बीरेन सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुँचे थे। एन. बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्रियों- निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की उपस्थिति में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में एन. बीरेन सिंह को नेता चुना गया था। मणिपुर विधानसभा चुनावों में भाजपा के 32 विधायक चुने गये हैं जबकि दो राजनीतिक दलों जनता दल (यूनाइटेड) के छह सदस्यों ने, कुकी पीपुल्स एलायंस के दो सदस्यों ने तथा एक निर्दलीय ने भाजपा को बिना शर्त अपना समर्थन दिया है। इससे भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के पास 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में 41 की संख्या यानि दो-तिहाई बहुमत हो गया है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win