26.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली Z+ सिक्योरिटी, पुलिस ने बताया खालिस्तानियों से खतरा

न्यूज़ डेस्क: पंजाब चुनाव से पहले दुष्कर्म और हत्या के मामलों में फरलो पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को Z+ सिक्योरिटी दी गई है. हरियाणा सरकार ने खालिस्तानियों से जान का खतरा बताते हुए राम रहीम की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सरकार ने एडीजीपी (CID) की रिपोर्ट को सुरक्षा का आधार बनाया है. सरकार ने कहा कि खालिस्तान के समर्थक डेरा प्रमुख राम रहीम को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उन्हें Z+ सिक्योरिटी दी जा रही है. दुष्कर्म और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे रामरहीम को फरलों के मामले पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा. राम रहीम को हरियाणा सरकार की ओर से 7 फरवरी को 21 दिन की ​फरलो पर छोड़ा गया है.

डेरा प्रमुख की 3 सप्ताह की पैरोल को आगामी 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है. सिरसा स्थित संप्रदाय के नेता का राज्य की कई विधानसभा सीटों पर बड़ा प्रभाव है. इससे पहले पिछले साल मई में उन्हें अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली थी.

सिरसा स्थित डेरा प्रमुख को पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या और दो महिलाओं से बलात्कार मामले में दोषी पाया गया है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.गुरमीत राम रहीम सिंह को 25 अगस्त, 2017 को दो महिला “शिष्यों” से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया गया था. उन्हें दोनों मामलों में दोषी ठहराया गया और प्रत्येक मामले में 10 साल की कैद (कुल 20 साल) की सजा सुनाई गई. इसके बाद, उन्हें 11 जनवरी, 2019 को पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप में दोषी पाया गया था. जिसके बाद उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win