26.2 C
Noida
Saturday, May 30, 2026

Download App

UP BJP Manifesto: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, किसानों को फ्री बिजली, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर, छात्रों को स्कूटी

न्यूज़ डेस्क: बीजेपी ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र (चुनावी घोषणा पत्र) जारी कर दिया. गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के दिग्गजों ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 12 पेज के संकल्प पत्र के साथ पार्टी का नया गीत भी लान्च किया। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र को जारी किया।

योगी के नेतृत्व पर भरोसा बरकरार, हम 300 सीटों के पार

अमित शाह ने चुनावी घोषणा पत्र को सबके सामने रखा। पार्टी ने इस घोषणा पत्र का नाम लोक कल्याण संकल्प पत्र रखा है। कहा कि हमने UP में अलग-अलग वर्गों के बीच जाकर उनकी राय ली है। BJP कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर घूम कर लोगों के बीच काम कर रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री की बड़ी बातें

मुझे आज पांच साल पहले का दृश्य याद आता है। यहीं हमने 2017 में UP के विकास का एक दस्तावेज, एक संकल्प-पत्र जनता के सामने रखा था। 2014 के चुनाव में 80 में 73 सीटें देकर जनता ने अपनी मंशा साफ कर दी थी। हमने उसका नाम घोषणा-पत्र की जगह संकल्प-पत्र नाम बहुत सोच-समझ कर दिया था।

उन्होंने कहा, हमने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का वादा किया था। आज मैं कहना चाहता हूं कि लगभग 2 हजार करोड़ की संपत्ति को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर वहां गरीबों के आवास बन रहे हैं और कहीं शिक्षण संस्थान बन रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ की जनता को मुफ्त कोरोना की वैक्सीन देकर, सबको सुरक्षित किया है और पूरे देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य आज उत्तर प्रदेश है। 5 साल की सरकार चलने के बाद आज प्रदेश से माफिया पलायन कर गए हैं और यहां कानून का राज स्थापित हुआ है।

शाह ने कहा कि 5 साल पहले UP एक दंगा युक्त प्रदेश माना जाता था। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में माताओं और बहनों की सलामती नहीं थी। भाजपा की सरकार ने, CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खेती के लिए, किसानों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए हर वर्ष 6 हजार रुपये बैंक अकाउंट में भेजने का काम किया है।

Advt.

2017 विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा संकल्प

2017 में जारी 24 पन्ने के संकल्प पत्र को भाजपा ने 10 विषयों में बांटा था। इसमें 200 से ज्यादा संकल्प किए गए थे। इस संकल्प में जो विषय डाले गए थे उन्हें कृषि विकास का बने आधार, ना गुंडाराज ना भष्टाचार, हर युवा को मिलेगा रोजगार, शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता विस्तार, गरीबी से मुक्ति का सपना साकार, बुनियादी विकास मजबूत आधार, विकसित उद्योग सुगम व्यापार, सशक्त नारी समान अधिकार, स्वस्थ हो हर घर-परिवार और महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारा संकल्प नाम दिया गया था।

किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि यदि यूपी में फिर सरकार बनती है तो अगले 5 वर्ष में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। 5 हजार करोड़ रुपए की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का वादा किया गया है। जिसके अंतर्गत सबी लघु और सीमांत किसानों के लिए बोरवेल ट्यूबवेल, तालाबा और टैंक निर्माण के लिए सब्सिडी दी जाएगी।

महिलाओं के लिए, मुफ्त सिलेंडर से स्कूटी तक

बीजेपी ने प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का वादा किया है। उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने करने का वादा किया गया है। हर कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी वितरित करने की बात कही गई है।

हर घर में रोजगार, 2 करोड़ टैबलेट

अगले 5 साल में हर परिवार में कम से कम रोजगार या स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने का वादा किया गया है। प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने का वादा किया गया है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन वितरण का वादा किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम और खेल मैदान स्थापित करने का वादा किया गया है। उत्तर प्रदेश की इकॉनमी को पहले स्थान पर लाने का वादा करते हुए हर व्यक्ति की आय को दोगुना करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है। बीजेपी की सरकार बनने पर प्रदेश में 5 साल में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित करने का वादा किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 5 साल पहले जो वादे किए थे उन्हें पूरा करके दिखाया और आगे भी पूरा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 साल के बाद यूपी में दंगे समाप्त हो गए हैं, आज कर्फ्यू नहीं, धूमधड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। हर बेटी बेखौफ स्कूल जाती है, बहन बेटियों को बाहर जाने में कोई संकोच नहीं होता।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win