30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

लखनऊ में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बोलीं- BJP ने इतिहास बदला, योगी सरकार माफी मांगो…

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तमाम दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. इसी बीच लखनऊ पहुंचीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. इसमें ममता बनर्जी ने केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला. इसके पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का पार्टी ऑफिस में स्वागत किया. ममता बनर्जी ने भी अखिलेश यादव का अभिवादन किया.

‘योगी सरकार को जनता से माफी मांगना चाहिए’

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का शुक्रिया किया. उन्होंने कहा जया बच्चन और किरणमय नंदा को बंगाल भेजकर टीएमसी के समर्थन में कैंपेन कराने के लिए अखिलेश यादव का शुक्रिया करना चाहती हैं. ममता बनर्जी ने कोरोना संकट की सेकेंड वेव का जिक्र करते हुए कहा- जब कोविड में लोग मर रहे थे यूपी में, तब योगी जी कहां थे? आप उन लोगों के परिवारों से माफी मांगो जिन लोगों की लाशें गंगा में आपने बहाने को मजबूर किया? आप जनता से माफी मांगो

अबकी बार अखिलेश जी 300 पार- ममता बनर्जी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने ‘अबकी बार अखिलेश जी 300 पार’ का नारा दिया. इसके साथ उन्होंने कहा कि बहुत सारे फूल लेकर एक माला बनाई जाती है. परिवार में सिर्फ एक आदमी नहीं रहता है. पिताजी रहते हैं, भाई रहते हैं, बहने रहती हैं, चाचा रहते हैं, चाची रहती हैं. उन्होंने बताया कि सुबह में ब्राह्मण समाज के लोग उनसे मिलने आए थे. उन्होंने अखिलेश यादव को सपोर्ट देने का भरोसा दिया. अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप योगी सरकार पर लगाया. इसके साथ ही टीएमसी सुप्रीमो ने केंद्र की मोदी सरकार पर शहीद ज्योति को नष्ट करने जैसे आरोप भी लगाए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्यमेव जयते का उदाहरण पेश किया और सभी संप्रदायिक ताकतों को हराने का काम किया. ममता बनर्जी ने जो ऐतिहासिक लड़ाई बंगाल में लड़ी है. इसके लिए दीदी और समस्त बंगाल की जनता धन्यवाद की पात्र है. वो हमारी गंगा-जमुनी तहजीब है. उसको भी पश्चिम बंगाल की जनता ने आगे बढ़ाने का काम किया.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win