न्यूज़ डेस्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2022-23 को 39.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में रुपया कहां से आएगा और कहां जाएगा, इसका ब्योरा निम्नलिखित हैः-
रुपया कहां से आएगा:
- 1. कर्ज और देयताओं से 36 प्रतिशत।
- 2. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से 15 प्रतिशत।
- 3. आय कर से 14 प्रतिशत।
- 4. कॉरपोरेट कर से 13 प्रतिशत।
- 5. केंद्रीय उत्पाद शुल्क से आठ प्रतिशत।
- 6. गैर कर राजस्व से छह प्रतिशत।
- 7. गैर ऋण पूंजी से पांच प्रतिशत।
- 8. सीमा शुल्क से तीन प्रतिशत।
रुपया खर्च होगा:
- 1. ब्याज भुगतान पर 20 प्रतिशत।
- 2. कर और शुल्कों में राज्यों के हिस्से पर 16 प्रतिशत।
- 3. केंद्र सरकार की क्षेत्रीय योजनाओं पर 14 प्रतिशत।
- 4. वित्त आयोग और अन्य अंतरण पर 10 प्रतिशत।
- 5. अन्य व्यय पर 10 प्रतिशत।
- 6. केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर नौ प्रतिशत।
- 7. सब्सिडी पर आठ प्रतिशत।
- 8. रक्षा क्षेत्र पर आठ प्रतिशत।
- 9. पेंशन पर पांच प्रतिशत।






