न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे पर पलटवार करने का काम किया है. शिवसेना पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं…आप सोनिया गांधी या राहुल गांधी से बालासाहेब ठाकरे को लेकर एक ट्वीट करवा दें…जिनके साथ शिवसेना बैठी है. आगे देवेंद्र फडणवीस ने करारा हमला करते हुए कहा कि शिवसेना ने राम मंदिर मूमेंट के वक्त केवल भाषण दिया. हम ही थे जिन्हें गोलियों और लाठियों का सामना करना पड़ा.
शिवसेना चौथे नंबर पर जानें से आहत
उद्धव ठाकरे के बयान पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस प्रकार का भाषण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है उससे लगता है कि कहीं न कहीं वह आहत हैं अपनी पार्टी के चौथे नंबर पर जाने से और उसका गुस्सा भाजपा पर निकाल रहे हैं. होना तो यह चाहिए था कि वह राज्य के सवालों और दिक़्क़तों पर बोलते.





