30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

फरवरी के अंत तक शुरू हो सकता है 12-14 साल के बच्चों का टीकाकरण, 15-18 साल का वैक्सीनेशन जारी

न्यूज़ डेस्क: भारत में वयस्कों और बुजुर्गों के बाद अब किशोरों और बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है. 15-18 साल के आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू है. 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान का अगला चरण इस साल तीन जनवरी से शुरू किया गया है. संभावना यह जाहिर की जा रही है कि फरवरी के आखिर में 12-14 साल आयुवर्ग के बच्चों के लिए भी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा. टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजी) के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने मीडिया को बताया कि 12-14 साल आयुवर्ग के बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी.

बताते चलें कि कल यानी रविवार 16 जनवरी को भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा हो गया. टीकाकरण अभियान के एक साल पूरा होने के दिन तक भारत में कोरोना रोधी टीका की करीब 156 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी थी. इसके साथ ही, इस एक साल के मौके पर बीते शनिवार की शाम तक 15-18 साल आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों को करीब 3.36 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी थी.

कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण अभियान को प्रमुख हथियार बताया जा रहा है. विशेषज्ञ और वैज्ञानिक हमेशा इस बात की सलाह दे रहे हैं कि कोरोना रोधी टीका लगाने की वजह से संक्रमण तो होगा, लेकिन यह खतरनाक स्तर तक नहीं पहुंचेगा. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गाहे-ब-गाहे सार्वजनिक मंच या फिर राष्ट्र के नाम संबोधन में देश के लोगों से इस बात की अपील करते रहे हैं कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना रोधी टीके की खुराक नहीं ली है, वे टीका लगवा लें. इससे उन्हें कोरोना वायरस से सुरक्षा मिलेगी.

सोमवार को कोरोना के 13,113 कम मामले दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,58,089 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, यह कल यानी रविवार के मुकाबले करीब 13,113 कम मामले हैं. रविवार को कोरोना वायरस के 2,71,202 मामले सामने आए थे. पिछले 24 घंटों के दौरान 1,51,740 रिकवरी हुई है. इस दौरान 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. देश में कोरोना के सक्रिय मामले 16,56,341 तक पहुंच गए हैं. कुल रिकवरी 3,52,37,461 और कुल मौतों की संख्या 4,86,451 तक पहुंच गई है. भारत में ओमिक्रोन के कुल मामले 8,209 तक पहुंच गए हैं.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win