27.7 C
Noida
Thursday, July 9, 2026

Download App

अभी भी ICU में ही हैं लता मंगेशकर, डॉक्टर बोले- दुआ करें

न्यूज़ डेस्क: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता मंगेशकर को कई दिन हो गए लेकिन अभी भी वे अस्पताल में ही हैं। उनकी उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं भी हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहें हैं। वे अभी कुछ दिन और हॉस्पिटल में ही रहेंगी।

लता मंगेशकर के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने सिंगर की सेहत के बारे में एक बार फिर से करोड़ों फैंस संग जानकारी साझा की है। डाक्टर ने बताया- लता जी अभी भी आईसीयू में हैं। उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। उनके ठीक होने दुआ करें।

घर में बिठाए गए भगवान शिव के रुद्र

लता मंगेशकर की छोटी बहन और सिंगर आशा भोसले ने बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर के घर पर भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। यह पूजा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखी गई है।

Advt.

स्वर कोकिला लता मंगेशकर

बता दें कि लता मंगेशकर के बिना हिंदी सिनेमा जगत अधूरा होता। 28 सितंबर का दिन भारत के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन सुरों की सरताज लता ने इस दुनिया में कदम रखा था। लता की दिल को छू जाने वाली आवाज और उनके गाने आज भी अपना एक अलग अस्तित्व रखते है। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था। इसके बाद लता मंगेशकर ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। अपने फिल्मी करियर में अब तक वह अनगिनत गानें गा चुकी हैं।

लता मंगेशकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार,फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीता है। इनके अलावा, उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989), महाराष्ट्र भूषण (1997), पद्म विभूषण (1999), भारत रत्न (2001), लीजन ऑफ ऑनर (2007) से सम्मानित किया गया। वह 22 नवंबर, 1999 से 21 नवंबर, 2005 तक संसद, राज्यसभा की सदस्य भी रहीं हैं।

इन सितारों को हो चुका है कोरोना

देशभर में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बुरी तरह बरस रहा है। कोविड का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। खासकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इसका कहर कुछ ज्यादा ही बसर रहा है। एक के बाद एक सभी सितारें इसकी चपेट में आ रहें हैं। यही नहीं स्टार्स के छोटे बच्चों को भी कोरोना अपना निशाना बना रहा है।

हाल ही में खबर आई थी कि किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा निर्वैर भी कोविड पॉजिटिव हो गया था। किश्वर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। इसके अलावा ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के ऐक्टर नकुल मेहता के11 महीने के बेटे सूफी को भी कोरोना हुआ था।

वहीं अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, करीना कपूर, शरद मल्होत्रा, शिखा सिंह, वरुण सूद,अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके फिल्मकार पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकें हैं।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win