31.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में सत्ता को लेकर सियासी संग्राम, दो धड़ों में बंटी कमेटी

न्यूज़ डेस्क: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में शनिवार को सत्ता को लेकर हुए सियासी संग्राम में कमेटी दो धड़े में बंट गई। एक धड़े में सभी दल एकजुट हो गए हैं, जबकि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मनजिंदर ङ्क्षसह सिरसा हैं, जो एक दिन पहले ही दोबारा अपना इस्तीफा वापस लेते हुए पदभार संभालने का दावा किया था। नये घटनाक्रम के बाद अब दो-दो अध्यक्ष हो गए हैं। इसको लेकर शनिवार को दिनभर श्री रकाबगंज गुरुद्वारा स्थित कमेटी मुख्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका द्वारा बुलाई गई अंतरिम बोर्ड की मीटिंग में 12 में से 9 सदस्यों ने शामिल होकर मनजिंदर सिंह सिरसा का इस्तीफा सर्वसम्मिति से स्वीकार करते हुए जनरल हाऊस की अनुमति के लिए भेज दिया। साथ ही कमेटी का काम ना रूके इसलिए नई कमेटी के गठन तक कमेटी के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ को अध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई। दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका ने एक्ट के दायरे में रह कर अंतरिम बोर्ड की मीटिंग शनिवार दोपहर 3 बजे बुलाई गई। मीटिंग के दौरान कुलवंत सिंह बाठ को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपने के साथ ही कई प्रस्ताव भी पास किये गये। कालका ने कहा कि इस बात की खुशी है कि अलग-अलग गुटों के सदस्यों ने कौम की चढ़दीकला को मुख्य रखते हुए अंतरिम बोर्ड की मीटिंग में शामिल हुए और प्रस्तावों को सर्वसम्मिति के साथ अनुमति दी। कालका के मुताबिक 1 दिसंबर को मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद कोरोना महामारी के कारण अंतरिम बोर्ड की मीटिंग नहीं बुलाई गई पर कमेटी के मौजूदा हालात और स्टाफ की परेशानियों को देखते हुए मीटिंग बुला कर मनजिंदर सिंह सिरसा का इस्तीफा मंजूर करके जनरल हाउस के पास भेजा गया।

कालका ने दावा किया कि अंतरिम बोर्ड की मीटिंग बुलाने का अधिकार केवल महासचिव के पास होता है। बैठक के दौरान हरिगोबिंद एनक्लेव में कमेटी के संस्थान में नाजायज तौर पर चलाये जा रहे शूटिंग रेंज, जिम व कंप्यूटर सेंटर में हुए स्कैंडल का पर्दाफाश होने के बाद इसकी जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कुलवंत सिंह बाठ, हरिंद्रपाल सिंह व विक्रमजीत सिंह रोहिणी शामिल हैं। यह कमेटी जांच कर सच संगत के समक्ष लाएगी।
कालका ने बताया कि हर सप्ताह अंतरिम बोर्ड की मीटिंग बुलाई जायेगी ताकि प्रबंध को सुचारू ढंग से चलाया जा सके। मीटिंग में कुलवंत सिंह बाठ, हरविंदर सिंह के.पी, परमजीत सिंह राणा, हरिंद्रपाल सिंह, विक्रम सिंह रोहिणी, परमजीत सिंह चंडोक, जंतिद्र सिंह साहनी, भुपिंदर सिंह भुल्लर आदि मौजूद रहे। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह, हरमनजीत सिंह तथा तरविंदर सिंह मारवाह विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहे।

Advt.

इस दौरान कुलवंत सिंह बाठ ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें अंतरिम बोर्ड द्वारा सौंपी गई है वह सभी सदस्यों और स्टाफ को साथ लेकर महासचिव हरमीत सिंह कालका के साथ मिलकर कमेटी के प्रबंधों को चलाने के लिए काम करेंगे।

जसमेन सिंह नोनी 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कसित

शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने पार्टी के सदस्य जसमेन सिंह नोनी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। जसमेन सिंह नोनी दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भी हैं। कालका ने कहा कि अगर पार्टी का अन्य कोई भी सदस्य पार्टी की विचारधारा के विपरीत जा कर काम करेगा व पार्टी द्वारा दिये जा रहे आदेशों को नजरअंदाज करेगा तो उसके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win