31.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली- NCR में और गिरेगा पारा

न्यूज़ डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में कोहरा छाया रहेगा।

Poonam Advt.
Advt.

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो- तीन दिनों में पारा और कुछ डिग्री गिरने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि यह अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों, इससे सटे मध्य भारत और गुजरात के हिस्सों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों और महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने एक बयान में बताया, ‘17 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में, 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 दिसंबर के बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 तथा 20 दिसंबर के बीच गुजरात में शीत लहर, गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने का अनुमान है।’

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 363 था। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा‘, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक‘, 101 और 200 के बीच‘मध्यम‘, 201 और 300 के बीच‘खराब‘, 301 और 400 के बीच‘बहुत खराब’और 401 और 500 के बीच‘गंभीर’श्रेणी में माना जाता है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win