33.2 C
Noida
Monday, June 1, 2026

Download App

PM मोदी बोले UP+YOGI= उपयोगी, सपा चीफ अखिलेश यादव का तंज- बाबा हैं ‘अनुपयोगी’

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया. 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में 36,230 करोड़ लागत आएगी. इस दौरान पीएम मोदी ने शाहजहांपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कई सारी बातों का जिक्र किया.

Poonam Advt.
Advt.

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, किसानों की योजनाओं, अस्पताल और कॉलेज के मुद्दों पर कई बातें कही. वहीं, सीएम योगी को दमदार मुख्यमंत्री करार दिया. पीएम मोदी ने कहा कि सीएम योगी के शासन के पहले सूरज डूबते ही कट्टा लहराने वाले सड़कों पर आ जाते थे.

पीएम मोदी ने कहा माफियाराज और दबंगई के चलते इन क्षेत्रों से पलायन की खबरें आती थी. चार साल से योगी सरकार ने काफी मेहनत से सब सुधारा है. आज बुलडोजर अवैध इमारतों पर चलता है पर दर्द होता है उसे पालने वालों को. पीएम मोदी ने नया नारा भी दिया- UP+YOGI= बहुत है उपयोगी.

पीएम मोदी ने सीएम योगी को उपयोगी बताया तो सपा चीफ अखिलेश यादव ने तंज कसा. रायबरेली में विजय यात्रा के अंतिम दिन अखिलेश यादव ने कहा कि- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी नहीं, अनुपयोगी हैं. रायबरेली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सीएम योगी और पीएम मोदी पर करारा हमला किया. अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के सामने सीएम योगी को अनुपयोगी करार दिया.

बताते चलें कि शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास पीएम मोदी ने किया. यह मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (एनएच-334) के मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज बाइपास (एनएच-19) पर जुडापुर दांदू गांव के पास समाप्त होगी. गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा होगा. इस पर शाहजहांपुर में एयर फोर्स के विमानों के आपातकालीन टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए 3.5 किमी की हवाई पट्टी भी बनेगी.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win