34.3 C
Noida
Tuesday, July 7, 2026

Download App

Omicron से बचने के लिए कैसे मास्क का करें इस्तेमाल? क्या है सही तरीका- यहां जानें

न्यूज़ डेस्क: देशभर में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है. रविवार सुबह तक ओमिक्रॉन के 422 मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच कई राज्यों में कोरोना के मामलों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर सभी दहशत में है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ओमिक्रॉन से कैसे बचें? यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने और अपने परिवार की कोरोना के इस नए वेरिएंट से सुरक्षा कर सकते हैं.

कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट हो या कोई अन्य वेरिएंट सभी से बचने के लिए जरूरी है कोरोना उपयुक्त व्यवहार. COVID-19 के किसी भी वेरिएंट से बचाव के लिए फेस मास्क (Face Mask) को अनिवार्य रूप से और सही तरीके से पहने. याद रखें यह बेहद जरूरी है. इसके अलावा कोरोना के नए और पुराने हर तरह के वेरिएंट से बचने के लिए कोरोना उपयुक्त व्यहार का पालन करें. तमाम तरह की सावधानियां बरतें.

सावधानी से होगी सुरक्षा

कोरोना के नए और पुराने हर तरह के वेरिएंट से बचने के लिए कोरोना उपयुक्त व्यहार का पालन करें. तमाम तरह की सावधानियां बरतें. मास्क अवश्य लगाएं और सही तरीके से लगाएं. अगर आपने अभी तक वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली हैं तो जल्द से जल्द यह काम करें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. घर, ऑफिस और अन्य जगहों पर अधिकतम वेंटिलेशन बनाए रखें.

Advt.

कौनसा मास्क है सही

अब बहुत से लोगों के मन में सवाल यह सवाल है कि किस तरह का मास्क सही होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क का चयन हमेशा ध्यान से करें. सिंगल लेयर वाले मास्क का इस्तेमाल नहीं करें. वहीं जहां तक कपड़े के मास्क की बात है यह बड़ी बूंदों को फिल्टर कर सकता है.

ऐसे मास्क का इस्तेमाल करें जिसमें कई परतें हों, मास्क में नाक और मुंह को ढकने के लिए एक तंग सील हो ताकि हवा सीधे आपके नाक मुहं तक न जा सके. डबल मास्क पहनना भी अच्छा उपाय है.

सिंगल लेयर मास्क कम प्रभावी

विशेषज्ञों का कहना है कि डबल या ट्रिपल-लेयर मास्क अधिक प्रभावी होंगे. ऐसे मास्क का इस्तेमाल करें जो आपके नाक और मुंह को ठीक से कवर करे. डबल और ट्रिपल लेयर वाले मास्क अधिक मात्रा में कणों को फिल्टर करते हैं. इसलिए इनका इस्तेमाल करना सही होगा. मास्क को एक से ज़्यादा बार इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ध्यान दें कि वे किस कपड़े के बने हैं. अगर यह कपड़ा पतला है तो यह कम असरदार होगा. इसलिए मास्क खरीदते समय कपड़े की क्वालिटी और उसके लेयर पर जरुर ध्यान दें.

मास्क को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसे ठीक से धोएं और धुप में सुखाएं. बार-बार मास्क पर हाथ लगाने से बचें. मास्क को बार-बार न निकाले. ढीला होने पर मास्क बदल दें और अधिक समय तक एक ही मास्क इस्तेमाल न करें. मास्क उतारने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से साफ करें. गंदे हाथ से मास्क निकालने की गलती बिल्कुल न करें.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win