26.2 C
Noida
Saturday, May 30, 2026

Download App

CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को बेटियों ने दी मुखाग्नि, चेहरे पर थे गर्व के भाव

न्यूज़ डेस्क: CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का अंतिम संस्कार आज दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वायर श्मशान घाट में हुआ. जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने दी.

Poonam Advt.
Advt.

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अंतिम संस्कार की पूरी विधि दोनों बेटियों ने साथ मिलकर की. दुख की इस घड़ी में दोनों बेटियां काफी संयमित दिखी और अपने परिजनों को संभालती नजर आयीं. दोनों के चेहरे पर दुख से ज्यादा गर्व के भाव नजर आ रहे थे.

सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया गया. सेना के बैंड की धुन के साथ उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गयी. जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर के लिए एक ही चिता सजायी गयी थी और दोनों का अंतिम संस्कार साथ ही हुआ.

जनरल रावत के अंतिम संस्कार में लगभग 800 सैन्यकर्मियों के साथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस भी शामिल हुए.

Advt.

इससे पहले, सीडीएस जनरल रावत की अंतिम यात्रा निकाली गयी जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों के हुजूम ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाया.

आज सुबह ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार किया गया था. उन्हें भी मुखाग्नि उनकी बेटी आशना लिड्डर ने दी. अंतिम संस्कार के बाद उसने कहा- मेरे पिता मेरे साथ 17 साल तक रहे मैं उनकी अच्छी यादों को संजोकर रखूंगी. मेरे पिता मेरे हीरो थे, मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे.

गौरतलब है कि आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हादसे में देश के पहले सीडीएस, उनकी पत्नी और सेना के 11 अधिकारियों की मौत हो गयी थी. दुर्घटना में एक अधिकारी ही मात्र जीवित बचा, जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win