30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

साक्षी महाराज का सपा चीफ पर तंज- अखिलेश यादव भी यदुवंशी, मथुरा पर क्रेडिट लेने से क्यों हिचक रहे?

न्यूज़ डेस्क: यूपी की उन्नाव सीट से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सपा नेताओं पर पड़े छापों पर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने छापों की टाइमिंग पर सवाल उठाए तो उन्होंने सपा सुप्रीमो को अपना प्रिय कहा और सीखने की सलाह दी. साक्षी महाराज ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी करारा तंज कसा. साक्षी महाराज ने कहा असदुद्दीन ओवैसी कहा करते थे कि राम मंदिर के नाम पर एक ईंट भी नहीं रखी जा सकती. आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है. शिव नगरी में काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हो गया है. जो भी हो रहा है, उससे काफी खुशी मिली है.

Poonam Advt.
Advt.

रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी महाराज ने फारूख अब्दुल्ला पर कहा कि वो कहते थे कि मोदी दस बार पीएम बन जाएं, धारा 370 को नहीं छू सकता. एक पत्ता नहीं हिला और धारा 370 हटा दिया गया. साक्षी महाराज ने राम, कृष्ण, विश्वनाथ को हिंदुत्व की आत्मा कहा. उन्होंने कहा कि ये सभी हमारी आस्था हैं.

बीजेपी सांसद के मुताबिक दूसरों को लगता है कि यह वोट बैंक की राजनीति है तो अखिलेश यादव को मथुरा जाना चाहिए. उन्हों कहना चाहिए कि मथुरा का काम वो करेंगे. वो सारे वोट लें. हमने नहीं रोका है. साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश और भगवान श्रीकृष्ण दोनों यदुवंशी हैं. अखिलेश यादव कहें कि अयोध्या, काशी का काम कर दिया गया है. अब मथुरा नगरी है. मथुरा का काम भी हम ही करेंगे.

Advt.

साक्षी महाराज ने सपा नेताओं पर छापे और अखिलेश यादव के आरोपों पर कहा बीजेपी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती. हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की राष्ट्रनीति पर चलते हैं. सपा चीफ ने बीजेपी पर हताश होने का आरोप लगाया जो गलत है. हकीकत में अखिलेश यादव और सपा हताश है. उन्होंने तो सभी के साथ गठबंधन कर लिया. बुआ-बबुआ की चुनावी जोड़ी फ्लॉप रही. राहुल गांधी से दोस्ती भी अखिलेश को भारी पड़ी. सारा विपक्ष एक साथ आ गया था. इसके बावजूद लोकसभा में विपक्ष का नेता नहीं बन सका. देश की जनता ने उन सभी को नकार दिया है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win