30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया किसानों का मामला, कहा- मेरे पास मृतकों की लिस्‍ट, मुआवजा दे सरकार

न्यूज़ डेस्क: राज्यसभा के 12 सांसदों के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई पर हंगामा मंगलवार को भी जारी है. विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से राज्यसभा की बैठक शुरू होने के पांच मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग मंगलवार को लोकसभा में उठाई.

Poonam Advt.
Advt.

उन्होंने कहा कि सरकार को इन किसान परिवारों को उनका अधिकार देना चाहिए. राहुल गांधी ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस विषय को उठाने का काम किया. यही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष ने लोकसभा के पटल पर करीब 500 किसानों की एक सूची भी रखी और दावा किया कि इन लोगों ने किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई.
राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया किसानों का मामला

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 30 नवंबर को कृषि मंत्री से सवाल किया गया था कि आंदोलन के दौरान कितने किसानों की मौत हुई तो जवाब आया कि हमारे पास डाटा नहीं है. राहुल गांधी ने लिस्‍ट दिखाया और कहा कि मेरे पास मृतक किसानों की लिस्‍ट है जो आपको मैं दे रहा हूं. मृत किसानों के परिवार को पंजाब सरकार ने मुआवजा दिया है और कुछ को नौकरी भी दी है. उन्होंने आगे कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री ने माफी मांगी है और दूसरी ओर सरकार ने कहा है कि मृत किसानों का डाटा नहीं है तो मैं यह लिस्ट आपको देता हूं. केंद्र सरकार इन्हें न्‍याय दे और मुआवजा भी.

Advt.

पीएम मोदी ने सांसदों को लगाई फटकार

इधर भाजपा संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह हुई. बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी के सांसदों से सख्त लहजे में हिदायत दी और कहा कि वो मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहें. सख्त हिदायत के साथ-साथ पीएम मोदी ने सांसदों को लोगों के हित में काम करने के लिए भी कहा है. खबरों की मानें तो पीएम मोदी ने सत्र के दौरान संसद में ना आने वाले सांसदों को फटकार लगाने का काम किया है.
एक्‍ट्रेस कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग

इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नोटिस दिया और एक्‍ट्रेस कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग की. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया. वे किसानों के मुआवजे को लेकर चर्चा चाहते हैं. एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि ओबीसी आरक्षण पर सदन में चर्चा की जानी चाहिए.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win