पिपरौली: ब्लाक मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह में कुल 192 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई।
शनिवार को आयोजित विवाह समारोह में पिपरौली ब्लाक के 130 जोड़ें तथा सहजनवा ब्लाक के 62 जोड़ों ने शादी के बंधन में बंधे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवां के भाजपा विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार की यह योजना समाज के गरीब तबकों के लिए काफी लाभदायक योजना है ।जिसके माध्यम से उन गरीब लोगों की काफी बचत हो रही है। यह भाजपा के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास योजना को चरितार्थ कर रही है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गोरखपुर ग्रामीण के भाजपा विधायक बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना जिसमें समाज के हर तबके के लोग लाभान्वित हो रहे हैं सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम तबके तक पहुंच रही हैं जिसका असर आने वाले चुनाव में भी साफ रूप से दिखेगा। इस समारोह की अध्यक्षता पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने किया तथा संचालन एडीओ आईएसबी रतन सिंह ने किया। इस वैवाहिक समारोह में पंडित मुकेश मणि त्रिपाठी, सुरेश मणि त्रिपाठी, धीरेंद्र पाठक ने वैदिक रीति रिवाज से हिंदू धर्म के जोड़ों की शादी कराई तथा मौलाना तबरेज अहमद ने कुल 5 मुस्लिम धर्म के लोगों का निकाह पढवाया। नवविवाहित जोड़ों को सरकार की तरफ से पायल, सूटकेस, ड्रम सेट, श्रृंगारदान, साड़ी और सूट सहित अन्य साजो सामान भी उपहार के तौर पर दिया गया। इस अवसर पर सहजनवां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विकास सिंह, भाजपा नेता राम बुझारत पासी, सुबोध सिंह, मोहन सिंह ,धर्मराज गौंड, जनार्दन श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, पवन कुमार गौड़, अमित सिंह, परमात्मा सिंह, सुनील निगम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।







