32.3 C
Noida
Friday, July 10, 2026

Download App

दिल्ली में बीयर 25 फीसदी सस्ती हुई, लेकिन शराब हुई महंगी

न्यूज़ डेस्क: बीयर पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के चलते बीयर की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की कमी हो गई है। दिल्ली में बाजार के प्रमुख हिस्सेदारी वाले बीयर के सभी ब्रांड सस्ते हो गए हैं।

Poonam Advt.
Advt.

इसमें प्रमुख नाम किंगफिशर का है। इसके साथ ही बडवाइजर व बीरा बीयर भी पहले से सस्ती हो गई हैं। ये ब्रांड पंजीकृत हो गए हैं और अब बाजार में उपलब्ध हैं। हेवर्ड-5000 भी सस्ती हो गई है। ये भी पंजीकृत हो गई है। यह एक या दो दिन में बाजार में आ जाएगी।

इनके दबदबे की बात करें तो बीयर के मामले में किंगफिशर की बाजार में 80 फीसदी हिस्सेदारी है। यह बीयर (650 एमएल) 30 रुपए सस्ती हो गई है। यह पहले 125 रुपए की थी जो अब 95 रुपए की हो गई है। बीरा जो पहले 150 की बोतल थी, यह अब 130 की हो गई है। बडवाइजर 140 से घटकर 130 की हो गई है और हेवर्ड-5000 भी 140 से घटकर 130 की हो गई है। दिल्ली में बीयर के 50-60 के करीब ब्रांड हैं। मगर बाजार में इन्हीं ब्रांड का दबदबा है।

इसी तरह शराब का लोकप्रिय ब्रांड टीचर्स पर 120 रुपए कम हो गए हैैं। यह पहले 1560 रुपए की थी जो अब घटकर 1440 की रह गई है। लेकिन शराब के अन्य ब्रांड पांच से लेकर सात प्रतिशत महंगे हुए हैैं। दिल्ली में पिछली बार शराब व बीयर आदि को मिलाकर 1100 ब्रांड पंजीकृत थे, लेकिन इस बार अब तक 527 ब्रांड पंजीकृत हुए हैं।

अभी ब्रांड पंजीकृत होने का काम जारी है। मगर ब्रांड अधिक बढ़ सकेंगे, इसकी उम्मीद कम है। क्योंकि इस बार ब्रांड के पंजीकरण की फीस अधिक बढ़ गई है और इस वित्त वर्ष के चार माह ही बचे हैं। इसलिए बहुत के ब्रांड पंजीकृत नहीं हो रहे हैं। हालांकि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि सभी लोकप्रिय ब्रांड पंजीकृत हो चुके हैं।

वह कहते हैं कि पिछले सालों में 1100 से अधिक ब्रांड पंजीकृत जरूर थे, मगर बाजार में 99 प्रतिशत हिस्सेदारी 319 ब्रांड की थी। ये सभी ब्रांड 527 ब्रांड में शामिल हैं। 700 ब्रांड की बाजार में हिस्सेदारी एक प्रतिशत ही थी। उधर, दिल्ली में जगह-जगह हो रहे विरोध के चलते शराब की नई दुकानें खोलने का अभियान धीमा पड़ गया है।

नवंबर में सभी 849 दुकानें खुल जानी थीं, लेकिन 17 नवंबर से अब तक एक माह बीत जाने के बावजूद अभी तक 480 दुकानें ही खुल सकी हैं। अभी दुकानें खोले जाने का सिलसिला जारी है। मगर जनता के विरोध के कारण शराब की दुकानों के संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win