बड़हलगंज: क्षेत्र के नेवादा स्थित साईं बाबा मन्दिर पर विगत तीन दिन से चल रहे स्थापना उत्सव का गुरुवार को भव्य तरीके से समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में चिल्लूपार की वरिष्ठ नेत्री पूनम गुप्ता व जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता मौजूद रहे।
गुरुवार को उत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूनम गुप्ता ने कहा कि इस स्थापना कार्यक्रम पर मैं चिल्लूपार के विकास व क्षेत्र के उन्नति की कामना करती हूँ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई मंदिर व धार्मिक स्थल हैं, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों ने बिल्कुल भी ध्यान नही दिया। जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र धार्मिक रुप से भी विकसित हो। इस दौरान लोक गायकों की टीम ने साईं बाबा सहित विभिन्न भक्ति गीतों पर उपस्थित हजारों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान अभिषेक राय, नितीन शाही, प्रिया गुप्ता, अल्लाउद्दीन खान, सुरेश राय, विनोद नायक, गीता पाल सहित हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।






