32.9 C
Noida
Tuesday, July 7, 2026

Download App

‘जवाद’ के खतरे के बीच आंध्र प्रदेश के तीन जिलों से 54 हजार लोगों को निकाला गया

न्यूज़ डेस्क: चक्रवात ‘जवाद’ से निपटने की तैयारियां पूरी हो गई है. एनडीआरएफ की टीमों को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है तो वहीं, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 122 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जवाद के खतरे को देखते हुए कई ओडिशा में यूजीसी नेट समेत कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है.

Poonam Advt.
Advt.

चक्रवात ‘जवाद’ पुरी पहुंचने से पहले पड़ सकता है कमजोर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान लगाया है कि चक्रवाती तूफान कल ओडिशा के पुरी में लैंड फॉल से पहले कमजोर पड़ सकता है. फिलहाल ये बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि इसके कमजोर होकर अगले 12 घंटे में उत्तर और उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ ओडिशा की ओर बढ़ने और पुरी के निकट और आसपास पांच दिसंबर को दोपहर में गहरे दबाव के रूप में पहुंचने का अनुमान है. जिसके बाद ये कमजोर होकर आगे उत्तर उत्तर पूर्व की तरफ ओडिशा तट के पश्चिम बंगाल तट की तरफ बढ़ने का अनुमान है.

नजदीक आ रहा ‘जवाद’ का खतरा

आईएमडी के डीजीएम मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि जैसा कि अनुमान लगाया गया था, चक्रवात जवाद उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से 230 किमी पूर्व और पुरी, ओडिशा से 400 किमी दक्षिण में केंद्रित है. उत्तरी आंध्र प्रदेश और तटीय ओडिशा जिलों में बने बादलों के कारण कल शाम से बारिश हो रही है.

Advt.

‘जवाद’ का झारखंड में पड़ेगा असर

चक्रवती तूफान जवाद का असर शनिवार से झारखंड में रहेगा. इस कारण शनिवार, रविवार और सोमवार को झारखंड के कई इलाकों में बारिश होगी. 4, 5 और 6 दिसंबर तक झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्से (गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़कर सभी जिलों) में इसका असर दिखेगा. कोडरमा और लोहरदगा में आंशिक असर रहेगा. कहीं-कहीं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

आगे बढ़ रहा चक्रवात ‘जवाद’

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान जवाद बंगाल के पश्चिम-मध्य खाड़ी में विशाखापत्तनम से लगभग 230 किमी दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 340 किमी दक्षिण, पुरी से 410 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पारादीप से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है.

आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश

श्रीकाकुलम के कलक्टर और डीएम श्रीकेश बी लथकर ने चक्रवात जवाद को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि आंध्र प्रदेश कई जिलों में लगातार बारिश देखी गई, कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. खतरे वाले जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन दल अलर्ट मोड पर तैनात हैं.

‘जवाद’ को देखते हुए ओडिशा के 19 जिलों के स्कूल बंद

चक्रवात जवाद को देखते हुए ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य के 19 जिलों में आज से स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं. इन जिलों के चक्रवात से ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है. इसके अलावा सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं.

चक्रवात ‘जवाद’ के खतरे के बीच 54 हजार लोगों को निकाला गया

चक्रवात जवाद के खतरे को देखते हुए सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के 3 जिलों से 54 हजार से ज्यादा को लोगों को निकाला है. शनिवार को उत्तरी आंध्र प्रदेश में जवाद के आने की संभावना है. बचाव दल ने विशाखापत्तनम से 36 हजार 553 लोगों को श्रीकाकुलम जिले से 15 हजार 755 लोगों को विजयनगरम से 1 हजार 700 लोगों को निकाला है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win