33.7 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

जनविश्वास यात्रा में केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- योगी को जिताएं; हम देंगे अमेरिका सी सड़कें

न्यूज़ डेस्क: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को जौनपुर में करीब 1123 करोड़ रुपए की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा, ‘आप योगी आदित्यनाथ पर भरोसा करके एक बार फिर सरकार बनवाइए. अमेरिका की सड़कों से भी बेहतरीन हो जाएंगी उत्तर प्रदेश की सड़कें.’

Poonam Advt.
Advt.

सोमवार का दिन जौनपुर के विकास के क्षेत्र में काफी अहम रहा. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर में 1123 करोड़ रुपए की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही, प्रदेश सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जनसभा में बताया. इस बीच वे विपक्षी दलों पर काफी हमलावर नजर आए. उनके निशाने पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रहे.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी से गुंडाराज को उखाड़ फेंका है. माफियाराज को बुलडोजर के नीचे दबा दिया है. अगर रामराज्य की परिकल्पना की जाए, तो आज यूपी में उसका सपना साकार होता दिख रहा है. आज पूरा देश योगी आदित्यनाथ को इस बात के लिए याद करता है कि उन्होंने यूपी को माफियाओं से मुक्ति दिलाकर, यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है. उन्होंने यूपी को एक नई पहचान दिलावाई है.’

Advt.

गडकरी ने जनविश्वास यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि मेरे पास मंत्रालय भी ऐसा है, जहां पैसों की कोई कमी नहीं है. प्रदेश मांगते-मांगते थक जाएंगे लेकिन हम देते-देते नहीं थकेंगे. मैं वचन देता हूं कि डबल इंजन की सरकार बनने दीजिए. यूपी में आने वाले 5 वर्षों में 5 लाख करोड़ के काम होंगे. हमारी भारतीय जनता पार्टी वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं है. भाजपा तो कार्यकर्ताओं और देशभक्तों की पार्टी है. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको वचन देता हूं, विश्वास दिलाता हूं कि एक बार फिर योगी सरकार पर भरोसा जताइये, फिर यूपी की सड़कें यूरोपियन स्टैंडर्ड ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसी होंगी. मैं झूठ नहीं बोलता, करके दिखाऊंगा.’

इससे पूर्व सीएम योगी ने कहा कि जो लोग परिवार, जाति और वंशवाद के नाम पर राजनीति करते हैं वे यूपी का विकास नहीं कर सकते. ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही विकास संभव है. उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग यूपी के विकास का दावा कर रहे हैं. जनता की सेवा करने का दम भरते हैं लेकिन वे भूल गए हैं कि वे किस तरह से माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण देकर, व्यापारियों की जमीन पर कब्जा व वसूली करवाते थे. जनता भूली नहीं है.

इसके आगे उन्होंने कहा,‘पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी.शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था. गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.’

उन्होंने कहा,‘पिछली सरकारों में कभी श्रमिकों का सम्मान होते हुए देखा था क्या? पहले श्रमिक के मानदेय और पारिश्रमिक पर ही डकैती डाल दी जाती थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों को सम्मान देने का काम किया और काशी विश्वनाथ धाम उसका उदाहरण है.’ यहां पर उन्होंने एक बार फिर कहा कि साढ़े चार साल में यूपी में कोई भी दंगा नहीं हुआ है. अपराधी यूपी से पलायन कर गए हैं. उन्हें पता है कि एक तरफ बुलडोजर सड़क पर चलता है, दूसरी तरफ माफियाराज पर चलाया जा रहा है. यही नया यूपी है.

 

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win