बड़हलगंज: स्थानीय ब्लाक के खड़ेसरी स्थित साईं मंदिर के प्रांगण में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना व मंदिर निर्माण हेतु विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।
मुख्य यजमान सपा नेत्री पूजन गुप्ता ने आचार्य तेज बहादुर मिश्रा व वेद प्रकाश शास्त्री द्वारा गणेश भगवान के मंदिर का पूजन किया गया। इस दौरान कहा कि आगमी 16 जनवरी तक मंदिर निर्माण कराकर वाराणसी से भगवान गणेश की मूर्ति लाकर यहां स्थापित कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि हमारी शुरू से समाजसेवा के साथ कोशिश रही है कि क्षेत्र की जनता को अध्यात्म के साथ भी जोडूं। इसी कड़ी में भगवान श्री गणेश जी के भव्य मंदिर व प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया है। हमारी कोशिश है कि क्षेत्र की पहचान धर्म व अध्यात्म के रुप में भी हो। इस दौरान नितिन शाही, अभिषेक राय, गोरख गुप्ता, गीता पाल, सुरेश राय, गोलू, मनोज, बबलू, प्रिया आदि मौजूद रहे।





