गोरखपुर: मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक के एक सात वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। जनपद के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोनघट गांव में घर के पास स्थित मुन्ना की मड़ई के पास खेल रही सात वर्षीय नाबलिग बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस धारा 376, पाक्सो एक्ट व एस सी एसटी में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
गांव के गुड्डू ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि हमारी सात वर्षीय बच्ची गांव में स्थित मुन्ना की मड़़ई के पास रविवार की शाम खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही सत्येंद्र उर्फ करिया पुत्र बसावन यादव मड़ई में ले जाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया। रात में उसकी मां बच्ची देवी उसे सुलाने जा रही थी। तो पैंट में खून लगा था। हम लोग घटना की सूचना मधुवन थाना मऊ को दिए। वहां पता चला कि थाना बड़हलगंज है। फिर बड़हलगंज आकर सूचना दिए। कोतवाल उमेश बाजपेयी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।






