39.9 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

ओमिक्रोन की चिंता: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू, राज्य सरकारें अलर्ट

न्यूज़ डेस्क: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, खासतौर पर जोखिम वाले देशों से आने वालों के लिए मंगलवार मध्य रात्रि से कड़े नियम प्रभावी हो जाएंगे। वहीं, कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के सामने आने को लेकर बढ़ती ङ्क्षचताओं के बीच प्राधिकारी प्रभावी निगरानी के लिए सतर्कता बढ़ा रहे हैं। भारत में ओमीक्रोन का एक भी मामला अब तक सामने नहीं आया है, हालांकि केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से जोखिम वाले देशों से यात्रियों के आगमन के प्रथम दिन आरटी-पीसीआर जांच सुनश्चित करने तथा आठवें दिन फिर से जांच करने को कहा है।

Poonam Advt.
Advt.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को राज्यों को ढिलाई नहीं करने और विभिन्न हवाई अड्डों, बंदरगाहों तथा भू- सीमा से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी निगरानी करने की सलाह दी। नये नियमों के तहत, आरटी-पीसीआर जांच जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य हैं और जांच के नतीजे आने पर ही उन्हें हवाई अड्डा से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही, अन्य देशों से उड़ानों से आने वाले यात्रियों में से पांच प्रतिशत की कोविड-19 की जांच की जाएगी।

प्राधिकारी मंगलवार मध्य रात्रि से नये नियम लागू करने के लिए तैयार है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री आरटी-पीसीआर जांच के नतीजे आने तक हवाई अड्डे पर ही इंतजार करने के लिए तैयार रहें और वहां से अन्य स्थान के लिए पहले से संपर्क उड़ान बुक नहीं करें। इसके अलावा, मंत्रालय ने राज्यों को पुष्टि हो चुके सभी नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए संबद्ध इन्साकॉग प्रयोगशाला फौरन भेजने को कहा है। राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों ने नये नियमों को लागू करने के लिए कमर कस ली है।

Advt.

नये दिशानिर्देशों के मद्देनजर विमानन नियामक डीजीसीए ने एक परिपत्र जारी कर एयरलाइन व हवाईअड्डा संचालकों को उपायों का लागू किया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 29 नवंबर की तारीख से जारी परिपत्र में कहा है, ‘हर हवाईअड्डे पर जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एक अलग स्थान तय किया जा सकता है, जहां वे आरटी- पीसीआर जांच नतीजों का इंतजार करेंगे। वहां यात्रियों के लिए उपयुक्त सुविधा हो।’ साथ ही, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर स्व घोषणा फॉर्म भरना होगा। डीजीसीए ने कहा कि जांच के दौरान पॉजिटिव पाये जाने पर यात्रियों को राज्य सरकार द्वारा चिह्नित पृथक वास केंद्रों में जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

नियामक ने कहा, ‘जरूरत के अनुसार अतिरिक्त आरटी- पीसीआर सुविधाओं की भी हवाईअड्डों पर व्यवस्था की जा सकती है।’ अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने वहां पर एक बार में 1500 तक यात्रियों को रखने की व्यवस्था की है। इनमें जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री भी होंगे, जो जांच रिपोर्ट आने तक रोके जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक यात्री को आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी, जिसके लिए करीब 1700 रुपये लिये जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने तक उनके रुकने के दौरान भोजन- पानी भी इस राशि में शामिल है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने कहा कि सभी एएआई हवाई अड्डे केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का राज्य प्राधिकारों के साथ समन्वय कर लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रवक्ता ने कहा कि एएआई का शीर्ष प्रबंधन भी स्थिति की निगरानी कर रहा है। एएआई 34 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का संचालन कर रहा है।

बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम नये नियमों को लागू करने तथा यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए एयरलाइन व अन्य हितधारकों के साथ काम कर रहे हैं।’ इस बीच, विस्तारा एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि हवाईअड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच से जुड़े नये दिशानिर्देशों के आलोक में उसने संबद्ध उड़ानों की भविष्य की बुकिंग के लिए न्यूनतम ‘कनेक्टिंग टाइम’ में आवश्यक बदलाव किये हैं।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर को अद्यतन सूची के मुताबिक जोखिम वाले देशों की सूची में यूरोपीय देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इजराइल और हांगकांग शामिल हैं। भूषण ने ओमीक्रोन को लेकर चिंताओं के बीच कोविड जन स्वास्थ्य प्रतिक्रिया उपाय व तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win