बड़हलगंज: देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व महामना मदन मोहन मालवीय जी के जन्म जयंती पर्व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विभिन्न तरीकों से मनाया।
एक तरफ शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली तो वहीं दूसरी तरफ सर्राफा व्यापार मंडल बड़हलगंज के तरफ में पण्डित दीनदयाल जी के प्रांगण में दीनदयाल जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर अटल जी व मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गंगा सोनी, महामंत्री प्रभुनाथ सोनी, शेखरचन्द सराफ, जीवनलाल उमर, अजय सराफ, श्रीकांत सोनी, सुरेन्द्र मोदनवाल, दुर्गेश सोनी, अमित मद्देशिया, गौरव उमर, ईश्वरचंद जायसवाल, रामदेव वर्मा, विजय वर्मा, अमित पटवा सहित सैकड़ों सर्राफा व्यापारी उपस्थित थे।
वहीं चाणक्य विचार संस्थान के कैम्प कार्यालय पर भी भारत रत्न महामना पं मदनमोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर चाणक्य विचार संस्थान के अध्यक्ष आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को मालवीय व अटल जी के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आचार्य दीपक त्रिपाठी, रामरक्षा शुक्ल, पवन ओझा, उज्ज्वल मिश्रा, सतेंद्र त्रिपाठी, रोशन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।







