न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. मन की बात का आज का यह एपिसोड इस साल का आखिरी एपिसोड होगा. आज के मन की बात के एपिसोड में पीएम मोदी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron और नए साल पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने पर अपनी बात रख सकते हैं.

पीएम मोदी के मन की बात का यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा.





