बड़हलगंज (गोरखपुर) : बड़हलगंज विकास खण्ड क्षेत्र के खड़ेसरी गांव में दीपावली के दिन लगी भीषण आग से कई घर जलकर राख हो गये थे। इसकी जानकारी पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य व मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रवंधक आलोक गुप्ता ने अग्नि पीड़ित परिवारों को पचास हजार रूपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा किया था। उसी क्रम में शनिवार को उन्होंने साईं मंदिर खड़ेसरी पर गांव की नई बस्ती निवासी राजमती देवी पिता कमलेश्वर को पचास हजार रूपये का चेक दिया।श्री गुप्त ने कहा कि चिल्लूपार जनता का सेवा ही मेरा लक्ष्य है,जो हमेशा करता रहूंगा।खड़ेसरी में आगजनी से जो भी पात्र लोग हैं उन्हें आर्थिक सहायता दिया जाएगा। नितिन शाही, मनोज, सुरेश राय, अखिलेश यादव, विनोद नायक, अजय कुमार, संतोष, यशवंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ताजा खबर





