बड़हलगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बड़हलगंज के मिनी स्टेडियम में लगभग 300 बेटियों का एक साथ सामूहिक रूप से विवाह संपन्न होगा।
समाज कल्याण विभाग गोरखपुर और जनसेवा संस्था की देखरेख में संपन्न होने जा रहे इस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, जनसेवा अध्यक्ष महेश उमर ने बताया कि कल का आयोजन एक बार फिर ऐतिहासिक होगा। एक साथ 300 बेटियों का सिंदूरदान होगा, जयमाल होगा और फिर एक साथ 300 बेटियों को हम लोग विदा करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस लड़की के पिता नही होंगे उसका कन्यादान भी जनसेवा के लोग करेंगे। पूरे स्टेडियम में टेंट लगायें गये हैं। खाली जगहों को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया है। सभी जोड़ों को एक साथ जयमाल का कार्यक्रम होगा। महासचिव सन्तोष जायसवाल ने बताया कि एक साथ 300 दूल्हों की बारात बड़हलगंज के चरण पादुका कुटी से निकलकर लगभग एक किमी की यात्रा करते हुए स्टेडियम में पहुंचेगी। बारातियों के जलपान की व्यवस्था प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, शेषनाथ शर्मा के साथ श्रीकांत सोनी, आनंद उमर, भरत वर्मा संभालेंगे। लड़की पक्ष से बारातियों का स्वागत पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी स्वयं अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। वर कन्या के पक्ष के लिए लगभग दस हजार लोगों के भोजन व जलपान की व्यवस्था भी अलग-अलग महिलाओं व पुरुषों के लिए की गई है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि गाड़ियों की पार्किंग राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज के कैम्पस में की गई है। विवाह के बाद विदाई के समय समाज कल्याण विभाग व जनसेवा संस्था द्वारा बेटियों के गृहस्थी से जुड़े हुये तोयफे भी दिये जायेंगे। कार्यक्रम स्थल के तैयारियों के निरक्षण के दौरान भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक विनय तिवारी, भाजपा गोपालपुर मण्डल अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, प्रधानमंत्री जनसरोकार योजना के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अष्टभुजा सिंह, किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य सतीश शर्मा, वेदप्रकाश पांडेय, सोमनाथ सिंह, मण्डल अध्यक्ष अखण्ड शाही, किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी शिवम शुक्ल, स्वयंसेवक राजकुमार, मण्डल उपाध्यक्ष गंगा सागर शाही, ओमप्रकाश शर्मा, बबलू मद्देशिया, नीरज पाल, संजय शर्मा, बबलू गौंड, मोहन शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।







