41.2 C
Noida
Saturday, June 27, 2026

Download App

दिवाली पर कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त, जानें सबकुछ

न्यूज़ डेस्क: देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार न सिर्फ हिंदू धर्म में खास है बल्कि अन्य धर्म के लोग भी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन खास तौर पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, महाकाली की पूजा की जाती है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। कहते हैं जो भी इस दिन सच्चे मन से पूजा करता है उसके सभी दूखों का अंत होता है। तो चलिए आपको बताते हैं दिवाली पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि…

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का महत्व

Advt.

दिवाली के दिन शाम और रात को पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कार्तिक मास की अमावस्या की रात को देवी लक्ष्मी खूद धरती पर आती हैं और हर घर में जाती है। इस दौरान जो घर साफ-सुथरा और प्रकाशवा होता है। मां लक्ष्मी वहीं ठहर जाती है। यही कारण है कि दिवाली के आते ही घरों में सफाई का काम शुरू हो जाता है। जिससे की मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सके। दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर देवता की पूजा भी होती है।

Poonam Advt.
Advt.

ये है पूजा विधि

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा से पहले पूरे घर को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
दिवाली के मौके पर घर को अच्छे से सजाएं। इस दिन आपको घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए।
जहां पूजा की जाती है उस स्थान पर एक चौकी रखें। इसपर लाल कपड़ा बिछाकर वहां देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें।
अब इस चौकी के पास जल से भरा कलश रख दें।
अब माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा पर तिलक लगाएं और उनकेसामने घी का दीपक जलाएं।
दीपक जलाकर उन्हें जल, मौली,गुड़, हल्दी, चावल, फल, अबीर-गुलाल आदि चढ़ाना चाहिए।
अब आपको देवी सरस्वती, मां काली, श्री हरि और कुबेर देव की विधि विधान से पूजा करें।
महालक्ष्मी पूजा के बाद तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरणों की पूजा करनी चाहिए।
आखिर में मां लक्ष्मी की आरती उतारें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं।
अब पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद को घर-परिवार के सभी सदस्यों में बांट दें।

ये है पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 06:09 PM से 08:04 PM
लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:39 PM से 12:31 AM, नवम्बर 05
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 04, 2021 को 06:03 AM बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 AM बजे

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win