न्यूज़ डेस्क: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा यानी शिवांगी जोशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द ‘बालिका वधू 2’ में बड़ी आनंदी का किरदार निभाने वाली हैं।
जी हां, ‘बालिका वधू 2’ के मेकर्स ने शिवांगी को अप्रोच किया है। बता दें कि टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’से ‘नायरा’ और ‘सीरत’ का सफर खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, बड़ी आनंदी की भूमिका निभाने के लिए कई मेकर्स ने कई नामों पर विचार किया, जिसके बाद शिवांगी का नाम फाइनल किया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधारिक पुष्टी नहीं की गई है।






