41.7 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

यूपी विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि हम यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौका देंगे. असली लड़ाई यूपी में कांग्रेस ही लड़ रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा. कांग्रेस अकेले दम पर यूपी में चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी.

Poonam Advt.
Advt.

दरअसल, बुलंदशहर में रविवार को प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें आगरा, अलीगढ़ व मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा. मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे.

बुलंदशहर के अनूप शहर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल के कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं और चुनाव लड़ने के दावेदारों के साथ सीधा संवाद किया. साथ ही, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही महंगाई के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश व्यापी अभियान की शुरुआत भी की. इसके बाद कल यानी 15 नवंबर को प्रियंका मुरादाबाद, बरेली के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी.

Advt.

इस बीच मंच पर भी महिला नेत्रियों को वरीयता दी गई थी. महिला कार्यकर्ताओं के पास ही कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका ने अपनी कुर्सी लगा रखी है. हालांकि, मीडिया को मंच के पास किसी भी प्रकार का कैमरा लाने की मंजूरी नहीं दी गई थी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि प्रियंका नहीं चाहती थीं कि पार्टी की अंदरूनी चर्चा को लेकर कोई बात बाहर आए. अंदेशा जताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान प्रियंका वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों को सुझाव देने और लेने के अलावा उनकी शिकायत भी जानने की कोशिश कर रही थीं.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win