बड़हलगंज। उपनगर के पटना चौराहा पर नवनिर्मित साईं मंदिर स्थापना के चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा कर संत साईं राम के प्रतिमा की स्थापना की गई। स्थापना के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रबंधक, जिला पंचायत सदस्य व खडेसरी साईं मंदिर के संस्थापक आलोक गुप्ता द्वारा उपनगर के पटना चौराहा पर साईं मंदिर का निर्माण कराया गया है। 14 नवंबर को प्रतिमा पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। 15 को प्रतिमा भ्रमण, अन्नाधिवास, दुग्धाधिवास व पुष्पाधिवास के बाद मंगलवार को साईं प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। आचार्य वेदप्रकाश तिवारी, घनश्याम तिवारी, राधेश्याम तिवारी, चक्रधर पांडेय व सत्यप्रकाश पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से प्रतिमा की स्थापना की गई। जिसके बाद उपनगर सहित अन्य गांवों से पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन शुरू कर दिया। मंदिर परिसर में ही प्रसाद का वितरण तथा भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजक आलोक गुप्ता व समाजवादी पार्टी पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर गोरख गुप्ता बृजेश शाही, गीता पाल, रोशन राय, प्रिया गुप्ता, सुरेश राय, नितिन शाही, अजीत गौड, मंगेश तिवारी, बबलू यादव, अवशेष राय, रागिनी राव, बालकेश्वर यादव, ऋषभ शाही, निर्जला, शेषनाथ पासवान, विनोद नायक, गोलू नायक जयराम प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







