25.7 C
Noida
Wednesday, July 8, 2026

Download App

नवाब मलिक पर फडणवीस ने फोड़ा बम, कहा-NCP नेता के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से…

न्यूज़ डेस्क: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में घमासान मचा हुआ है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स मामले को लेकर लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। वहीं भाजपा भी इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मीडिया से रूबरू हुए। देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता और उद्धव सरकार के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ बड़ा खुलासा किया है। भाजपा नेता फडणवीस ने नवाब मलिक पर बम फोड़ा है। गौरतलब है कि नवाब मलिक के आरोपों पर फडणवीस ने कहा था कि दिवाली के बाद वो एनसीपी नेता को लेकर बड़ा धमाका करेंगे।

Advt.

इसी को लेकर आज उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के लोगों से सीधा कनेक्शन होने की बात कही है। फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के परिवार वालों ने अंडरवर्ल्ड से जमीन खरीदी है। पूर्व सीएम ने एनसीपी नेता नवाब मलिक और दाऊद इब्राहिम के बीच कनेक्शन का खुलासा किया। फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा खुलासा कर रहा हूं। सलीम पटेल दाऊद का सहयोगी है। अंडरवर्ल्ड से जमीन खरीदी गई।

Advt.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता नवाब मलिक का पूरा कच्चा चिठ्ठा खोलते हुए कहा कि दाउद इब्राहिम 1993 बम धमाके का दोषी है और ऐसे में नवाब मलिक के साथ उसके ताल्लुकात को संदेहास्पद नजरिए से देखे जाने की जरूरत है। यही नहीं, फडणवीस ने यह भी कहा कि सरदार शाहवली खान और हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल के नवाब मलिक के साथ व्यवसायिक संबंध हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में ये भी कहा कि मुंबई के गुनहगारों, मुंबई में बम विस्फोट करने वालों से जमीन क्यों खरीदी? ऐसी कौन सी बात थी कि जिसके कारण मुंबई के गुनहगारों ने एलबीएस रोड पर तीन एकड़ जमीन आपको 20 लाख रुपये में दे दी।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win