39.9 C
Noida
Monday, June 15, 2026

Download App

कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद भी जारी रहा आंदोलन तो क्या करेगी सरकार? जानें प्लान ‘बी’

न्यूज़ डेस्क: पिछले 1 साल से जा रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। सरकार की ओर से संसद सत्र में इस कानून को वापस लेने के लिए एक संबंधित बिल पेश किया जाएगा और कोशिश रहेगी कि इसी सप्ताह दोनों सदनों से इसे पास करा कर राष्ट्रपति से मंजूरी लेकर बिल को वापस करने की औपचारिकता पूरी हो जाए। सरकार इस दिशा में आगे भी बढ़ रही है और बिल को लोकसभा में पास करा चुकी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या बिल वापसी के बाद किसानों का आंदोलन खत्म हो जाएगा? दरअसल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बावजूद किसान अभी भी आंदोलन कर रहे हैं और कई सारी मांगों को लेकर अब भी सरकार को चेता रहे हैं।

Poonam Advt.
Advt.

क्या है सरकार का प्लान ‘बी’

कृषि कानूनों को वापस लेने की औपचारिकता पूरी होने के बावजूद भी अगर किसान आंदोलन जारी रहता है तो सरकार के लिए यह मुश्किल हो सकता है। हालांकि सरकार प्लान बी को लेकर भी चल रही है। माना जा रहा है कि संसद से औपचारिकताएं पूरी कर लेने के बाद सरकार किसान नेताओं के साथ बातचीत एक बार फिर से शुरू कर सकती है। इस साल 22 जनवरी तक 11 दौर की बातचीत सरकार और किसानों के बीच हुई थी। लेकिन 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद बातचीत का दरवाजा लगभग बंद हो गया। लेकिन अब सरकार का मानना है कि बातचीत शुरू होने के साथ ही किसानों से समझौता हो सकता है। किसान नेताओं की ओर से भी बातचीत की मांग लगातार की जा रही है। सूत्र यह बता रहे हैं कि सरकार जल्द ही किसान नेताओं को बातचीत का बुलावा भेज सकती है।

एमएसपी को लेकर क्या है रणनीति

Advt.

किसान अपनी कई मांगों को लेकर अब भी अड़े हुए हैं। इसमें एमएसपी गारंटी कानून की भी मांग है। हालांकि सरकार हड़बड़ी में इसको लेकर कोई भी कानून नहीं लाना चाहती है। इसके लिए सरकार ने पहले ही कह दिया है कि एमएसपी को लेकर कानूनी रास्ता तलाशने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमें किसान प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके अलावा किसानों के लगभग सभी मांगों को सरकार ने मान लिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या सिर्फ कमेटी भर बना देने से किसान मान जाएंगे या फिर वह गारंटी कानून लेकर ही आंदोलन से पीछे हटेंगे।

सरकार का अपना आकलन

इसके बावजूद भी अगर किसानों का आंदोलन जारी रहता है तो इसको लेकर सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा का अपना अलग आकलन है। सरकार और पार्टी दोनों को यह लगता है कि अगर किसानों की लगभग सारी मांगों को मान लेने के बावजूद भी उनका आंदोलन जारी रहता है तो भाजपा को नुकसान कम होगा। आंदोलन जारी रहने से किसानों की नीयत पर सवाल उठने लगेंगे और तब पार्टी नेताओं की ओर से यह संदेश दिया जाएगा कि जो पहले बात कही जा रही थी वह सही साबित होगी। भाजपा हमेशा कहती रही है कि किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित है यह सिर्फ चुनावी फायदे के लिए विरोध किया जा रहा है। आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के दौरान भाजपा अपने मंच से इस बात का बार-बार दावा कर सकती है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win