33.9 C
Noida
Saturday, August 1, 2026

Download App

कैराना में CM योगी की गरज का बड़ा असर, चेतावनी के अगले ही दिन कुख्यात बदमाश ‘फुरकान’ ने कर दिया सरेंडर

न्यूज़ डेस्क: 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना पहुंचे थे जहां। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा था कि पिछले साढ़े चार साल में हमारी सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है जिससे कि अब अपराधी सिर उठाकर चलने लायक नहीं रह गया है। अगर कोई व्यापारियों या निर्दोष लोगों पर गोली चलाता है तो उसकी छाती में गोली मारकर दूसरे लोक की यात्रा करा दी। सीएम योगी ने यहां चेताते हुए कहा था कि यूपी में अगर किसी ने दंगा किया तो दंगाइयों की आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी। सीएय योगी की गरज का इसे असर नहीं तो फिर क्या कहें कि अब कैराना का खौफ कहे जाने वाले कुख्यात बदमाश फुरकान ने सरेंडर कर दिया है। फुरकान अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। बता दें, सीएम योगी ने कैराना में अपराधियों द्वारा मारे गए व्यापारियों के परिजनों से मुलाकात की थी साथ ही उन्हें इंसाफ का भरोसा भी दिया था।

Advt.

बता दें, अगस्त 2014 में कैराना में सरेबाजार व्यापारी विनोद सिंघल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हत्या का आरोप कैराना के रहने वाले फुरकान पर लगा था। सरेंडर करने वाले फुरकान पर लूट, हत्या, रंगदारी से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। व्यापारी विनोद की हत्या के बाद से ही फुरकान को कैराना का खौफ कहा जाने लगा था। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस ने फुरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन इसके बाद वो जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ गया था। कहा जाता है कि जेल से बाहर आने के बाद फिर से फुरकान ने व्यापारियों से रंगदारी मांगकर अपनी दहशत फैलानी शुरू कर दी थी। इसके चलते डीजीपी के निर्देश पर फुरकान पर 50 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।

Advt.

सीएम ने दी थी ये चेतावनी
सीएम योगी ने आगे कहा कि जब मैं आज से पांच साल पहले यहां आया था, तब मैंने भय में जीवन जीने वाले लोगों से कहा था कि जब मैं पांच साल बाद आऊंगा, तो शांति, स्थायित्व का बसेरा रहेगा और आज ऐसा ही हुआ है। आज लोग खुशी, अमन, चैन और शांति में अपनी जिंदगी जी रहे हैं। पहले यहां हमारे भाइयों को भय में रहना पड़ता था। हमारे लोगों को पलायन करना पड़ता था, लेकिन आज हमने हालात को पूरी तरह से बदल दिया है। आज लोगों को भयभीत करने वाले लोग खुद ही भय में हैं। सीएम योगी ने इलाकों में उत्पात मचाने वाले लोगों से साफ कह दिया कि अगर अब किसी ने इलाके में शांति भंग करने की कोशिश की, तो उसको दूसरे लोक की यात्रा करा देंगे। इसी बीच सीएम योगी ने बगल में बैठी बच्ची से कहा कि डरना मत, बाबा के बगल में बैठी हो। इसके बाद वे इलाके से पलायन कर लोगों से एक-एक कर मुखातिब भी हुए।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win