न्यूज़ डेस्क: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और तारा सुतारिया की अपकमिंग फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) पिछले लंबे समय से चर्चा में छाई हुई है। हाल ही में फिल्म की टीजर जारी किया गया था जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले।
वहीं अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जहां। ट्रेलर में अहान जबरदस्त एक्शन के साथ एक लवर बॉय के रुप में भी नजर आ रहे हैं। पर्दे पर तारा के साथ उनकी केमेस्ट्री लाजवाब लग रही है। बता दें कि तड़प तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिंदी रीमेक है। बता दें कि इस फिल्म से अहान बॉलीवुड में कहम रखने जा रहे हैं। ऐसे में फॉक्स स्टूडियोज और नाडियायावाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






