40.7 C
Noida
Thursday, June 25, 2026

Download App

PM मोदी ने किया कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 260 करोड़ रुपये की लागत से किया गया तैयार

न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी को कुशीनगर एयरपोर्ट की सौगात दी है। आज इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया गया है। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट श्रीलंका के कोलंबो से आएगी, जिसमें 125 यात्रियों समेत बौद्ध भिक्षु सवार थे। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इस एयरपोर्ट को 260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि टर्मिनल 3 हजार 600 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। नया टर्मिनल भीड़भाड़ वाले समय में 300 यात्रियों को आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ केन्द्रीय है, जहां भगवान गौतम बुद्ध ने ‘महापरिनिर्वाण’ हासिल किया था।

Advt.

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे 3.2 किमी लंबा और 45 मीटर चौड़ा है, जो यूपी का सबसे लंबा रनवे बताया जा रहा है। इसके रनवे पर हर घंटे 8 फ्लाइट आ-जा सकेगी, इतना ही नहीं, इस एयरपोर्ट पर ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि यहां दिन के साथ-साथ रात में भी आसानी से उड़ान भरी जा सके। 5 मार्च साल 2019 को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और यूपी सरकार के बीच समझौता हुआ था। जिसके बाद साल 2020 को इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर घोषित किया गया था।

बता दें कि इस एयरपोर्ट से श्रीलंका, जापान, चीन, ताइवान, साउथ कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर और वियतनाम जैसे दक्षिण एशियाई देशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा दी जाएंगी। यहां आने वाले यात्री लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ और कुशीनगर की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही श्रावस्ती, कौशांबी, संकीशा, राजगीर और वैशाली की यात्रा भी कम समय में तय की जा सकेगी।

Poonam Advt.
Advt.

मेडिकल कॉलेज का भी होगा शिलान्यास
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ पीएम मोदी यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास करेंगे। बताया गया है कि 280 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस मेडिकल कॉलेज में 500 बेड की सुविधा दी जाएगी। जिसमें 2022-23 से 100 एमबीबीएस छात्रों के एडमिशन शुरू हो जाएंगे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win