गोरखपुर: चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के मामखोर गांव निवासी व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मायशंकर शुक्ल लगातार तीसरे दिन बुधवार को गोला से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली और लोगों तक पहुंचकर आशीर्वाद मांगा। इस बीच गोला तहसील के बिसरा में फिल्म शूटिंग करने पहुंचे सांसद गोरखपुर रविकिशन शुक्ला, मायाशंकर की यात्रा देख काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने कहा कि मायाशंकर नेता नहीं चिल्लूपार का बेटा है। यह हमारे गांव के हमारे भाई हैं। इनके द्वारा आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद मांगना सराहनीय है। इनके ऊपर सदैव हमारा आशीर्वाद रहेगा।
इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा गोला से शुरू होकर बिसरा, गोपालपुर, नवली, सहड़ौली, दुबौली, झरकटा, बारानगर, मन्नीपुर, डड़िया, दुरूई, मूंगवार, जगरनाथपुर, बेलपार पाठक, डेईडीहा, ऊरूवा, नगवा, पकवा पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान मायाशंकर शुक्ला ने कहा कि हमारे द्वारा निकाली गई आशीर्वाद यात्रा में युवाओं का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। जिसका मैं आभारी हूं। युवा ही हमारी ताकत हैं। आज की युवा पीढ़ी ही कल का भविष्य है। सरकार भी युवाओं के तरफ जोर दे रही है। युवाओं के बल पर ही प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। भाजपा ने किसान, नौजवान व महिलाओं को उचित सम्मान दिया है। रत्नेश तिवारी, शिवम त्रिवेदी, शशांक शुक्ला, मन्नू शुक्ला, दीपक सिंह, उदय शुक्ला, अशरफ, लालबहादुर तिवारी, चंदन विश्वकर्मा, अतुल, अकरम, प्रदीप यादव, संतोष तिवारी, मनोज पांडेय, अभिषेक मौर्य, अभिषेक दुबे, शिवप्रसाद राजभर, कृष्णा सिंह, राहुल शुक्ला मौजूद रहे।






