32.6 C
Noida
Friday, June 12, 2026

Download App

बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार: सीएम योगी

गोरखपुर: प्रदेश की नदियों में आई बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुये हैं। मुख्यमंत्री का गृह जनपद गोरखपुर भी इससे अछूता नहीं है। गोरखपुर के विभिन्न तहसीलों के लगभग सवा दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह जनपद आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया व उनका हाल जाना।

Advt.

शनिवार व रविवार दोनो दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदर तहसील, सहजनवां, चौरी चौरा, बांसगांव व गोला तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एरियल सर्वे के बाद बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। गोला में आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोला तहसील में बाढ़ से बचाव कार्य के लिए ग्यारह करोड़़ रूपया खर्च किया गया है। उसके बाद भी 71 राजस्व गांव 62 हजार की आबादी व 30 गांव बुरी तरह से बाढ़ से घिरे हैं। सवा दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। आप लोगों का इस आपदा से सामना करना प्रशंसनीय जरुर है, लेकिन हमारी सरकार संवेदनशील भी है। सिंचाई विभाग को बाढ़ से बचाव के लिए परियोजना बनाने के लिए कहा गया है।

सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए पचास स्टीमर लगाए गए हैं। स्टीमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी की फ्लड यूनिट को बचाव कार्य हेतु लगाया गया है। संसाधन की कोई कमी नही है। हर पीड़ित परिवार तक राहत सामाग्री प्राप्त होनी चाहिए। पीड़ित को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न दिया जा रहा है। राहत पैकेट में चावल, दाल, आटा, तेल, प्लास्टिक आदि पर्याप्त मात्रा में सामान दिए जा रहे हैं। साथ ही गांव में डाक्टरों की टीम गांव में दौरा करके लोगों के बीच जल जनित व विषाणु जनित बीमारियों से बचाने के लिए दवा का वितरण कर रही है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शासन से पर्याप्त धन की व्यवस्था की गई है। आपदा में मृत्यु होने पर चार लाख, पक्का मकान गिरने पर 95 हजार तथा अन्य नुकसान पर भी राहत दिया जा रहा है। बाढ़ में मकान और जमीन चले जाने पर पीड़ितों को पट्टा के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी बनाया जा रहा है। किसानों के फसल के नुकसान को देखते हुए अभी से आकलन करा कर मुआवजे की व्यवस्था कराई जा रही है।

Advt.

इससे पहले पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जबकि संचालन नित्यानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधानसभा प्रभारी, विनय राय, जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, इंद्रबहादुर वर्मा, श्यामनारायण दुबे, कमलेश पटेल, महेश उमर, सृंजय मिश्र, लालती देवी, शत्रुघ्न कसौधन, विनोद तिवारी, प्रदीप पांडेय, अमरमणि त्रिपाठी, अखण्ड शाही, सुनील सिंह, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी,आनंद त्रिपाठी, अष्टभुजा सिंह, रणविजय चंद, देवेंद्र चंद, नवीन पांडेय, प्रशांत शाही, वीरू मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win