30.8 C
Noida
Saturday, June 13, 2026

Download App

COVID-19: आ सकता है डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक वेरिएंट, लापरवाही पड़ सकती है भारी

न्यूज़ डेस्क: कोरोना (COVID-19) का डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) कई देशों में फैल चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा वेरिएंट अब 135 देशों में सामने आ चुका है और अगले हफ्ते तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे. इस बीच चिंता की बात यह है कि भविष्य में डेल्टा वेरिएंट से भी घातक वेरिएंट तबाही मचाने आ सकता है. अमेरिका के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ और अमेरिकी सरकार के COVID-19 रणनीति सलाहकार डॉ. एंथनी फॉसी (Dr Anthony Fauci) ने बताया कि आने वाले समय में डेल्टा वेरिएंट से भी घातक वैरिएंट आ सकता है.

Advt.

डॉ. फॉसी ने चेतावनी दी है कि कोई नया वेरिएंट बेहद घातक हो सकता है, संभव है कि उसपर कोई वैक्सीन भी काम न करे. उन्होंने कहा अमेरिका में अभी संक्रमण जैसे फैल रहा है उसी तरह सर्दियों तक फैलता रहा तो वो और खतरनाक और घातक रूप ले सकता है.

उन्होंने कहा कि टीकाकरण की प्रक्रिया को समय रहते पूरा करना होगा नहीं तो महामारी भयावह रूप ले सकती है. डॉ. फॉसी ने कहा, टीकाकारण में कमी से संक्रमण फैलेगा और वायरस को म्यूटेशन का मौका मिलेगा, यह बेहद खतरनाक हो सकता है.

Advt.

इस चेतावनी को भारत को भी गंभीर लेना चाहिए, क्यों कि देश में अब एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. स्थिति अभी नियंत्रण में जरूर है लेकिन अनलॉक के बाद उमड़ रही भीड़ किसी बड़े खतरे को न्योता दे सकती है. देश में टीकाकरण का काम रफ्तार से चल रहा है, लेकिन बड़ी आबादी को अभी भी टीका नहीं लगा है.

भारत में बढ़ने लगे कोरोना के मामले
देश में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,643 केस सामने आए. इस अवधि में 41,096 रिकवरी और 464 लोगों की कोरोना से मौत हुई. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 57,97,808 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 49,53,27,595 हो गया है.

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win