बड़हलगंज : स्थानीय ब्लाक के विभिन्न गांवों में तैनात मनरेगा मेंठो को सोमवार को ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
खंड विकास अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना में गांव के जाब कार्ड धारक मजदूरो को मनरेगा कानून के तहत काम मांगने पर 15 दिनो के अंदर मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है। मौके पर गांवों में मजदूरो की हाजिरी मेंठो के द्वारा ही ली जायेगी।

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम ने कहा की आप सभी प्रशिक्षण लेकर फील्ड में लग जायेः जिससे कार्यो में और तेजी आ सके। तकनीकी सहायक जयराम तिवारी ने मेठो को कार्य करने की बारिकियों को तथा कार्य करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के उपाय बताया। कैलाशपति ने भी मेठो को मनरेगा के मोबाइल मानिटरिंग सिस्टम के काम करने के तरीके और बारिकियों पर प्रकाश डाला। एडीओ पंचायत वीरेंद्र नाथ पांडेय, एडीओ आइएसबी अजीत सिंह, तकनीकी सहायक आशीष मौजूद रहे।






