36.1 C
Noida
Sunday, June 7, 2026

Download App

योगी सरकार में शामिल हो सकते हैं 5 नए मंत्री, फिलहाल 54 मंत्रियों में बंटा हुआ है काम

न्यूज़ डेस्क: यूपी की योगी सरकार में सितंबर के पहले हफ्ते में 5 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। सरकार में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री को मिलाकर 54 मंत्री हैं। चुनाव से पहले कुछ और नेताओं को मंत्री बनाकर जातिगत रणनीति को बीजेपी साधने की कोशिश कर सकती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्री बनाने पर बात की। इस पर केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें कहा कि चुनाव से पहले किसी मंत्री को हटाया न जाए, बल्कि नए मंत्री बना लिए जाएं। ऐसे में मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं होने जा रहा है। योगी के कैबिनेट में अभी 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री और 22 राज्य मंत्री हैं।

नए मंत्री बनाए जाने की फिर शुरू हुई सुगबुगाहट में पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी और आईएएस से वॉलेंटरी रिटायरमेंट लेकर एमएलसी बनने वाले एके शर्मा का नाम फिर चर्चा में है। शर्मा मऊ के मूल निवासी हैं और केंद्र में मोदी के भरोसेमंद अफसरों में रहे हैं। शर्मा के अलावा कांग्रेस से आए ब्राह्मण चेहरे जितिन प्रसाद का नाम भी मंत्री बनने की चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यूपी विधान परिषद की खाली चार सीटों में से एक पर जितिन को जितवाकर उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। वहीँ गुरुवार को दिल्ली में हुई भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद भी मौजूद रहें, उम्मीद जताई जा रही है कि निषाद पार्टी से भी कोई एक मंत्री बनाया जा सकता है, या तो विधान परिषद भेजा जा सकता है।

Advt.

इस साल जून में भी योगी मंत्रिमंडल में नए चेहरे लिए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ा था। तब मीडिया ने कई नामों पर कयास लगाने शुरू कर दिए थे, लेकिन सीएम योगी ने एक बार खुद कह दिया था कि मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल वह नहीं करने जा रहे हैं। बावजूद इसके एक बार फिर नए मंत्री नियुक्त करने की खबरों ने जोर पकड़ा है।

सम्बंधित खबर

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

Happy Birthday Vikas Dixit BJP | हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता

Happy Birthday Vikas Dixit BJP  हैप्पी बर्थडे विकास दीक्षित भाजपा युवा नेता तुम जियो हजारो साल साल के दिन हो पचास हजार भारतीय जनता पार्टी के...

Delhi CM Rekha Gupta Celebrates Baisakhi with YPSF, Says ‘I Am Punjabi by Nature’

  New Delhi: The festival of Baisakhi was celebrated in the capital, organized by the Young Progressive Sikh Forum (YPSF) at the iconic Bellamonde Hotel....

डॉ. गुरमीत सिंह को ESRDS-फ्रांस के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया गया – भारत के पहले सिख बने

नई दिल्ली :  भारत के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है कि बेल्लामोंडे होटल्स के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह को Ecole Supérieure Robert de...

भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने भरी चुनावी हुंकार समर्थको के साथ नामंकन दाखिल किया

Mumbai " भारतीय जनता पार्टी ने कांदिवली पूर्व से मौजूदा विधायक अतुल भातखलकर को तीसरी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इसके बाद...
betwinner melbet megapari megapari giriş betandyou giriş melbet giriş melbet fenomenbet 1win giriş 1win 1win